नई दिल्ली: Luck of these zodiac sign will change आज रविवार 16 अप्रैल को चंद्रमा दिन रात कुंभ राशि में संचार करेंगे और आज के दिन शतभिषा नक्षत्र और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव भी बना रहेगा। आज का दिन मेष और तुला राशि वालों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद रहेगा। देखिए राशि चक्र की सभी 12 राशियों मेष से मीन के लोगों का दिन कैसा बीतेगा।
मेष राशि : बॉस से सम्मान प्राप्त होगा
Luck of these zodiac sign will change Aries Horoscope Todayमेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। अगर आज आप बैंक से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो आज उसमें सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को आज नौकरी में किसी अधिकारी और अपने बॉस से सम्मान प्राप्त होगा। पुराने मित्रों से आज मुलाकात होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। भाई बहनों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। भाई के स्वास्थ्य की चिंता आज आपको परेशान कर सकती है। शाम को आप कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
वृषभ राशि : कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे
Luck of these zodiac sign will change Taurus Horoscope Todayवृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। मानसिक और शारीरिक श्रम से आप थकान महसूस कर सकते हैं। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी, लेकिन इसमें आप सफल होंगे तो थकान का अनुभव नहीं होगा। आज आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिल सकता है। आपके कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे। अगर आज आपको किसी काम में पैसा लगाना है तो उसे जरूर करें। शाम का समय आप किसी शुभ समारोह में बिता सकते हैं।
मिथुन राशि : शत्रुओं से सावधान रहना होगा
Luck of these zodiac sign will change Gemini Horoscope Todayमिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। आज आपको नौकरी में अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने की सोच सकते हैं, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि से उन्हें सफल नहीं होने देंगे। यदि आप किसी शारीरिक कष्ट से जूझ रहे हैं तो आज परेशानी और बढ़ सकती है। आज आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के आसार हैं। अगर आप किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं तो आज उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। संतान पक्ष से आज कोई विशेष समाचार सुनने को मिलेगा।
कर्क राशि : स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें
Luck of these zodiac sign will change Cancer Horoscope Todayकर्क राशि वालों का भाग्य साथ देगा। आपने अपने व्यवसाय में जो मेहनत की है, उसका लाभ मिलने का समय आ गया है। संतान पर आज आपका विश्वास और मजबूत होगा। आज आपको मातृ पक्ष से भी प्यार और स्नेह मिल रहा है। आज अपनी माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आज आप अपने मान सम्मान पर कुछ खर्च करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए आज अपने शिक्षकों से बात करने की सलाह है।
सिंह राशि : महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं
Luck of these zodiac sign will change Leo Horoscope Todayसिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। आज आपको ससुराल पक्ष से नाराजगी के संकेत मिल सकते हैं, लेकिन आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा और मधुर वाणी का प्रयोग करना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार आएगी। यदि आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज उसमें सुधार होगा। आज आप व्यापार में गति के लिए नई रणनीति बनाएंगे और अपने पिता से सलाह लेंगे। आज आप संतान के विवाह से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। प्रेम जीवन आनंदमय रहेगा। शाम को आप अपने जीवनसाथी को घुमाने ले जा सकते हैं।
कन्या राशि : शारीरिक कष्ट हो सकता है
Luck of these zodiac sign will change Virgo Horoscope Todayकन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको माता-पिता का सुख और सहयोग मिलेगा, लेकिन आपके जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है और आपकी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। व्यापार करने वाले जातकों को आज कुछ नए ऑर्डर मिलेंगे। आज आप में निडरता का भाव रहेगा और आप कठिन से कठिन कार्य को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। यदि परिवार में कोई विवाद चल रहा है तो वह फिर से सिर उठा सकता है, लेकिन परेशान न हों। माता-पिता की सलाह से शाम तक यह समाप्त हो जाएगा।
तुला राशि : रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे
Luck of these zodiac sign will change Libra Horoscope Today:तुला राशि वालों का भाग्य आज साथ दे रहा है। आज आपके अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी, जिसे देखकर आपकी संतान और जीवनसाथी दोनों प्रसन्न रहेंगे। किसी मित्र की मदद भी मिल सकती है। यदि आज आपको किसी नए कार्य में निवेश करना है तो करें क्योंकि यह शुभ रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आज परिवार में किसी नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। शाम को स्वजनों से बातचीत करके मन प्रसन्न होगा।
वृश्चिक राशि : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी
Luck of these zodiac sign will change
Scorpio Horoscope Today:वृश्चिक राशि वाले आज परेशान रहेंगे। जिससे आपके मन में बेचैनी का भाव रहेगा, लेकिन फिर भी व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे, जिससे आपके आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आपकी कोई वाद-विवाद चल रही है तो आज उसमें आपको सफलता मिलती नजर आ रही है। आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ कमी आ सकती है, जिसमें भागदौड़ अधिक रहेगी और धन भी खर्च होगा, लेकिन संतान से जुड़ी कोई अच्छी जानकारी आज आपको मिल सकती है।
धनु राशि : धार्मिक कार्यों में मन लगेगा
Luck of these zodiac sign will change Sagittarius Horoscope Today:धनु राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानियों वाला रहेगा। आज का दिन आपकी सेहत के लिए कुछ परेशानी लेकर आ सकता है। सेहत को लेकर आपको सावधान रहना होगा क्योंकि आज आपको पेट दर्द, गैस की बीमारी हो सकती है इसलिए सावधान रहें और खान-पान पर संयम रखें। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह से काम होगा। आज धार्मिक कर्मकांडों में रुचि लेकर आप पूरा सहयोग करेंगे और धार्मिक कार्यों में भी आपका मन लगेगा। यदि सायंकाल के समय पड़ोसी से कोई विवाद होता है तो उसे बढ़ने न दें अन्यथा बात कानूनी विवाद हो सकता है।
मकर राशि : अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे
Luck of these zodiac sign will change Capricorn Horoscope Today:मकर राशि वालों के लिए दिन शुभ है। आपको कोई उपहार मिल सकता है, लेकिन दूसरी ओर आपके कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे, जो आपको न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। आज ननिहाल पक्ष से सम्मान मिल रहा है। जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए समय निकाल पाएंगे। यदि आप किसी नए व्यवसाय में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इसे अवश्य करें क्योंकि यह आपको भविष्य में बेहतरीन मुनाफ़ा देगा।
कुंभ राशि : आर्थिक स्थिति पर संकट
Luck of these zodiac sign will change Aquarius Horoscope Today:कुंभ राशि वालों का दिन शुभ है। बुद्धि और विवेक से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी, जिसे देखकर आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न होंगे, लेकिन घबराएं नहीं। वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आय सीमित रहेगी इसलिए आवश्यकता के अनुसार ही खर्च करें अन्यथा आर्थिक स्थिति पर संकट आ सकता है। छात्रों को परीक्षा में बेहतरीन सफलता मिलेगी। व्यापार के सिलसिले में आज कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
मीन राशि : उतार-चढ़ाव आएंगे
Luck of these zodiac sign will change Pisces Horoscope Today:मीन राशि वालों का भाग्य साथ देगा। यदि पुत्र-पुत्र से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझ जाएगा। आज का शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ हास्य-व्यंग्य में बिताएंगे। आज आपको सामाजिक सम्मान मिलता हुआ नजर आ रहा है, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपका मनोबल बढ़ेगा। आपका व्यक्तित्व खुशमिजाज है, दूसरे लोग आपसे मित्रवत व्यवहार करने की कोशिश करेंगे। व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन घबराएं नहीं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पर कोई प्रभाव नहीं होगा।