नई दिल्ली : luck of these zodiac signs will change जिस व्यक्ति का जन्म आयुष्मान योग में होता है वह व्यक्ति आयुष्मान होता है अर्थात लम्बे समय तक धरती का सुख प्राप्त करता है। इस योग में जन्में लोग कविताओं और गीतों के शौकीन होते हैं। ये शक्तिशाली होते हैं और संघर्ष की स्थिति में अपने विपक्षी को पराजित करने में सक्षम होते हैं। आइये जानते हैं राशिफल के अनुसार किन राशि के जातको को इस योग का लाभ मिलेगा और किन राशियों के लिए दिन फलदाई रहेगा।
luck of these zodiac signs will change राशिफल वास्तव में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज शिव योग के संयोग से चार पांच राशियों पर इसका विशेष प्रभाव दृष्टिगोचर होगा। तो पढ़िए राशिफल 17 मई 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और किन राशियों पर भगवान् शिव की कृपा दृष्टि बनी रहेगी?
मेष राशि- कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन भी कष्टमय हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें।
सिंह राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। कारोबार में सुधार होगा। आय में बढ़ोरती के योग बन रहे हैं। कुटुम्ब-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। अफसरों से बातचीत में सन्तुलन बनाकर रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मसंयत रहें। कार्यक्षेत्र में वृद्धि सम्भव है। खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार होगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है।
मकर राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। कारोबार में परिवर्तन के साथ वृद्धि के योग बन रहे हैं। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी, परन्तु रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। संयत रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। खानपान में सतर्कता बरतें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहें। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।