एंटरटेनमेंट डेस्कः-फिल्म ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी 30 सितंबर 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए आज पांच साल पूरे हो गए है। ये फिल्म कैप्टन एमएस धोनी की बायोपिक है जिसमें दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह ने अहम किरदार निभाया था। यह फिल्म सुशांत सिंह राजपूत के करियर की सबसे खास फिल्म साबित हुई थी। इससे पहले मुख्य अभिनेता के तौर पर उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था। सुशांत सिंह राजपूत ने बड़े पर्दे पर धोनी का किरदार निभाया था। कुछ लोगों ने तो सुशांत को इस फिल्म में इतना पसंद किया था कि उन्हें देखकर क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।
सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। लेकिन फैंस आज भी सुशांत को याद करते है। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। सुशांत सिंह राजपूत की शानदार फिल्मों में से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी भी थी।
आज इस बायोपिक को रिलीज हुए पूरे पांच साल हो गए हैं। फैंस अपना उत्साह काबू नहीं कर पा रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट कर रहे हैं। साथ सुबह से ही सोशल मीडिया पर #MSDhoniTheUntoldStory ट्रेंड कर रहा है और लोग जमकर पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
अब फिल्म की बात करते हैं जैसा कि फिल्म के नाम से ही साफ है, ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ क्रिकेट स्टार महेंद्र सिंह धोनी की जर्नी को दिखाया गया है।धोनी के बचपन से लेकर क्रिकेटर बनने तक के सफर को फिल्मी पर्दे पर सुशांत ने अपनी शानदार अदाकारी से जीवंत किया था। एक फैन ने तो लिखा कि ‘सुशांत पैदा ही इस बायोपिक के लिए हुए थे’।
फिल्म डायरेक्टर नीरज पांडेय ने एक बार टाइम्स से बातचीत में बताया था कि ‘सुशांत इस फिल्म के लिए करेक्ट चॉइस थे। क्योंकि सुशांत भी उसी इलाके से आते हैं जहां से धोनी हैं। इसलिए डायलेक्ट और एक्सेंट की कोई दिक्कत ही नहीं थी। इसके अलावा सुशांत को क्रिकेट खेलने का भी काफी शौक था’।