मगरलोड़ : मगरलोड क्षेत्र में कोरोना का कहर जारी है। अलग अलग गांवों से बड़ी संख्या में मरीज सामने आ रहे है। इसके साथ इस वायरस से होने वाले मौतों का सिलसिला भी जारी है। इसी बीच अब जनपद पंचायत मगरलोड़ के पूर्व सभापति एवं भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारणी सदस्य संतोषी देवी साहू की कोरोना से निधन की खबर सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक सप्ताह भर पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था। और आज उनके निधन की खबर सामने आई। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा मण्डल मेघा में शोक की लहर है।
बता दें कि कुछ दिन पहले मगरलोड जनपद के पूर्व अध्यक्ष निरूपा दाऊ का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया था।