महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और कप्तान हैं। वे आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी है। धोनी भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे उम्दा और बेहतरीन खिलाड़ी माने जाते है। भले ही वे क्रिकेट से संन्यास ले चुके है लेकिन आज भी वे बराबर ख़बरों में बने रहते है। इन दिनों एक बार फिर धोनी ख़बरों में छाये हुए है। वैसे इस बार वो अपनी प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए है।
Mahendra Singh Dhoni has taken a horse
अचानक सुर्ख़ियों में आये पूर्व कप्तान !
भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान MS Dhoni ने टीम इंडिया से सन्यास ले लिया है। लेकिन अचानक पिछले कुछ दिनों से वे ख़बरों में बने हुए है। धोनी के फैन्स आज भी उन्हें खेलते हुए देखने की इच्छा रखते हैं। हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप खेला गया जिसमें सेमीफाइनल में भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस दौरान क्रिकेट फैंस ने माही को बहुत याद किया था। लेकिन इस बार धोनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने हुए है। बता दें की धोनी की पत्नी हैं साक्षी धोनी और उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है।
MS Dhoni के घर आया नया सदस्य!
महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उन्हेने एक वीडियो शेयर किया है। यही वो वीडियो है जो आजकल काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दें की ये वीडियो साक्षी धोनी ने एक साल पहले ही पोस्ट किया था। जो की इन दिनों काफी चर्चा में है। इस वीडियो को शेयर करते हुए साक्षी ने लिखा, हमारे घर में चेतक आपका स्वागत है। आप एक सच्चे जेंटलमैन है, आपने लिली (कुत्ता) से भेंट की है हम अपने परिवार में आपका स्वागत करते हैं।”