मशहूर एक्टर की मां का हुआ निधन, हैदराबाद अस्पताल में चल रहा था इलाज

1 min read

मुंबई : साउथ फिल्मों में दिग्गज सुपरस्टार महेश बाबू पर दुःखों का पहाड़ टुटा है। बुधवार अल सुबह उनकी मां इंदिरा देवी का निधन हो गया। इंदिरा देवी हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में भर्ती थी और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। अंतिम दर्शन के लिए इंदिरा देवी का पार्थिव शरीर पद्मालय स्टूडियो में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को 1 बजे बाद महाप्रस्थानम में होगा।

Mahesh Babu Mother’s Death

महेश बाबू की फैमिली की तरफ से स्टेटमेंट जारी किया है कि वेटरन एक्टर कृष्णा की पत्नी और महेश बाबू की मां घट्टामनेनी इंदिरा देवी का कुछ समय पहले निधन हो गया। वो पिछले काफी समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थीं। उनके पार्थिव शरीर को आज सुबह नौ बजे फैन्स के दर्शन के लिए पद्मालय स्टूडियो में रखा जाएगा और बाद में महाप्रस्थानम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

महेश बाबू के फैन्स ने उनकी मां के निधन पर दुख व्यक्त किया है। एक फैन ने लिखा- #indiramma garu की आत्मा को शांति मिले, मजबूत रहें अन्ना @urstrulyMahesh हमेशा आपके साथ, इस सच्चाई को स्वीकार करना कठिन है। एक अन्य ने लिखा- ये बहुत ही दुख की बात है कि हमारे #महेशबाबू मां…इंदिरा देवी गरु…ने आज अंतिम सांस ली। घट्टामनेनी परिवार और शुभचिंतकों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। #RIPIndiraDeviGaru। मजबूत रहें अन्ना। इंदिरा देवी के निधन की दुखद खबर सतीश रेडी ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर की है। उन्होंने लिखा- सुपरस्टार महेश बाबू की मां इंदिरा गुरु का निधन हो गया है। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाए। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours