नई दिल्ली: पिछले साल बॉलीवुड के कई सितारें शादियों के बंधन में बंध चुके है। जिसके बाद अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor and Alia Bhatt) की शादी को लेकर कई खबरेंं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि ये दोनों सितारे इसी महीने शादी के बंधन में बंधेंगे। वहीं फैंस भी दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। कहा जा रहा है रणबीर और आलिया (Ranbir Kapoor and Alia Bhatt) अप्रैल में शादी करने वाले है। हालांकि दोनों की शादी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
ऐसे में सोशल मीडिया पर समय-समय पर इनकी शादी को लेकर कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं। इसी क्रम में एक बार फिर रणबीर और आलिया की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं।
इसी बीच अब अभिनेत्री आलिया भट्ट के पिता और फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने अपनी बेटी की शादी पर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में महेश भट्ट ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इंटरव्यू में रणबीर- आलिया की शादी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने इन सभी खबरों को अफवाह बताया। फिल्म निर्माता ने कहा कि ये सभी खबरें महज अफवाहें हैं। ये सभी चीजें काफी लंबे समय से चल रही हैं।
इससे पहले रणबीर आलिया की शादी पर अभिनेता रणबीर कपूर की मौसी रीमा जैन ने भी प्रतिक्रिया दी थी। अप्रैल में दोनों की शादी की खबरों को रीमा ने बेबुनियाद बताया था। एक पोर्टल से बात करते हुए उन्होंने कहा था की हम लोगों ने किसी भी तरह की तैयारी नहीं की है, तो शादी इतनी जल्दी कैसे होगी। लेकिन अगर यह खबरें सच हैं तो मुझे भी हैरानी होगी। शादी जरूर होगी. लेकिन कब यह पता नहीं।