अर्जुन के साथ फिर ट्रोल हुईं मलाइका अरोड़ा, लोगों ने कहा- बटन बंद करना शुरू करोगी

1 min read

मुंबई: Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) लंदन में एक्टर का जन्मदिन मनाकर भारत वापस लौट आए हैं। 26 जून को अर्जुन ने अपना 37वां जन्मदिन लेडीलव मलाइका के साथ पैरिस में सेलीब्रेट किया। इस ड्रीमी वेकेशन से कपल ने एक से बढ़कर एक तस्वीरें साझा की, जिसमें इनकी केमिस्ट्री ने फैंस का ध्यान आकर्षित किया।

 

Malaika Arora: लेकिन अब ये जोड़ी लंदन से अपनी छुट्टियां (Arjun Kapoor Malaika Arora london Vacation) मनाकर भारत वापस लौट आया है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Arjun Kapoor & Malaika Arora Spotted Video) को पैपराजी ने मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। मलाइका ने इस दौरान बेज कलर के ओवरसाइज़्ड पैंट सूट के साथ व्हाइट मिनी टॉप कैरी किया। जबकि अर्जुन को ऑल ब्लैक लुक अपनाते हुए हूडी, पैंट्स और हेड बैंड कैरी किया। दोनों ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत चेहरे पर मास्क पहन रखा था। लव बर्ड्स का वीडियो सामने आते ही नेटिजेंस की ओर से प्रतिक्रियाओं की

Malaika Arora: एक यूजर ने लिखा, ‘मंबुई की गर्मी में दोनों कोट पैंट और हूडी कैसे पहन सकते हैं’। जबकि दूसरे ने कहा, ‘बटन बंद कर सकती हो मलाइका हर जगह शो ऑफ करने की जरूरत नहीं है’। एक अन्य ने लिखा, ‘दोनों ने एक दूसरे के कपड़े पहन लिए’ । वीडियो के अंत में फैंस को मलाइका और अर्जुन संग सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान मलाइका अपने फैंस से घिरी नजर आती हैं, तभी अर्जुन कपूर एक परफेक्ट बॉयफ्रेंड की तरह उन्हें सिक्योर करते हैं और लोगों को उनसे दूर हटाते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर कपल का ये वीडियो वायरल हो रहा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours