शख्स ने अपनी ही प​त्नी का जंगल में कराया दुष्कर्म, जानें किस वजह से रची थी साजिश

0 min read

उत्तर प्रदेश: प्रदेेश में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए अपने दोस्त से अपनी ही पत्नी का रेप करवा दिवा। मामले का खुलासा होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Chhattisgarh Today

पति की शह पर हुआ रेप
आरोपी पति को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने बताया कि रविवार की रात सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति उसे खेत में घुमाने की बात कह कर मोटरसाइकिल से जंगल में ले गया। वहां उसने फोन करके एक शख्स को बुलाया, जिसने उसके पति की शह पर उससे दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने सुनाई आपबीती
महिला ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म के एक घंटे बाद उसके पति ने फिर उसी शख्स को बुलाया और दोबारा उसका दुष्कर्म करवाया। उसके बाद उसके पति ने 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया और अपने विरोधी दो लोगों पर अपनी पत्नी से दुष्कर्म का आरोप लगाया।

पति ने रची थी घिनौनी साजिश
सूत्रों ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस पीड़िता और उसके पति को कोतवाली ले आई है। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति गांव के दो अन्य लोगों को फंसाने की कोशिश कर रहा था जबकि दुष्कर्म उसके एक दोस्त ने किया, जिसे उसने खुद बुलाया था। महिला ने कहा कि वो सामने आने पर उसे पहचान भी सकती है।

एसपी (ग्रामीण) सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी पति पुलिस को गुमराह कर रहा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours