पत्नी के साथ हनीमून पर गया था शख्स, अचानक मिल गई ‘मिया खलीफा’ और फिर जो हुआ…

1 min read

दुनियाभर से आए दिन कई तरह के मामले सामने आते रहते है इस बीच एक और जबरदस्त घटना सामने आई है जिसमे एक शख्‍स हनीमून मनाने के लिए पेरिस में उपस्थित था। इस के चलते होटल की लॉबी में उसका मिया खलीफा से आमना-सामना हो गया। जिसके बाद इस व्यक्ति को अपनी पत्‍नी को मनाने के लिए बर्किन हैंडबैग दिलाना पड़ा। जिसका दाम 7 से 10 लाख रुपए के बीच है।

Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today

मिया खलीफा ने इस घटना के बारे में ट्वीट किया। मिया ने ट्विटर पर 13 जून को वीडियो का स्क्रीनशॉट साझा किया। मिया ने ट्वीट में लिखा ‘इंफ्लुएंसर 13 जून को पेरिस में उसी होटल में रुका था, जहां मैं थी। डिनर के समय वो मुझे देखकर उत्साहित हो गया। फिर वो उसकी (पत्‍नी) लिए Birkin का बैग लेकर आया।’

जो वीडियो मिया खलीफा ने साझा किया, उसमें तीन लोग खड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक महिला अपने पति पर चिल्‍लाती हुए नजर आ रही है। तत्पश्चात, वह अपनी पत्‍नी को Birkin bag देता है। इस के चलते मिया खलीफा भी पास में खड़ी दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को 6 लाख से अधिक लोग ट्विटर पर देख चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, बैग गलत लड़की को दे दिया। वहीं एक शख्स ने लिखा, क्‍या गजब तरीके से यह सब हुआ। इसी तरह कई लोगों ने कमेंट कर मजेदार प्रतिक्रिया दी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours