‘बलात्कारियों को फांसी दो’………रायपुर की सड़कों पर उतरीं महिलाएं, बोलीं- वहशियों को चौराहे पर लटका दो; दो लड़कियों को 10 दरिंदों ने बनाया था हवस का शिकार

1 min read

Mandir Hasaud Rape Case राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद में रक्षाबंधन के दिन नाबालिग सहित 2 युवतियों के साथ गैंग रेप की वारदात ने सभी को झकझोर दिया है। इस वारदात का प्रभाव अब रायपुर की सड़कों और चौक-चौराहों पर देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ी महिला समाज समेत ABVP के सदस्यों ने वारदात के विरोध में रविवार को रैली निकालकर आरोपियों को फांसी देने की मांग की है।

Mandir Hasaud Rape Case दरअसल छत्तीसगढ़ी महिला समाज की सैकड़ों महिलाओं ने आक्रोश रैली निकाली। जो सुभाष स्टेडियम से होते हुए कलेक्ट्रेट चौक में छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा तक पहुंची। इस रैली में महिलाओं ने दुष्कर्मियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए फांसी देने की मांग की है।

Mandir Hasaud Rape Case

Mandir Hasaud Rape Case प्रदर्शन के दौरान संगठन की अध्यक्ष मालती परगनिया ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र दिन हुए इस दुष्कर्म की वारदात ने झकझोर दिया है। हम न्यायपालिका और सरकार से मांग करते हैं कि इन दुष्कर्मियों को बीच चौराहे में फांसी पर लटकाया जाए। ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो सके।

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने इस घटना को लेकर सरकार का जमकर विरोध किया है।

रायपुर में एबीवीपी ने भी जताई नाराजगी

Mandir Hasaud Rape Case मंदिर हसौद क्षेत्र में हुई इस दुष्कर्म की घटना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी नाराजगी जताई है। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने रविवार की शाम 5 बजे के करीब तेलीबांधा तालाब के पास इकट्ठे हुए। उन्होंने वहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फिर विरोध जताते हुए पुतला दहन किया। इस प्रदर्शन के दौरान महानगर सहमंत्री एस.निहारिका ने कहा कि दुष्कर्म की इस वारदात ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। इन बलात्कारियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। जिससे लड़कियों को हिम्मत और सुरक्षा का एहसास हो सके।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours