Manifesto, BJP Congress, Chhattisgarh BJP, Chhattisgarh Congress: कका ने दिवाली से पहले किसानों को दी एक और बड़ी सौगात, कर्जमाफी के बाद घोषणा पत्र में शामिल किया ये वादा!

1 min read

रायपुर: Manifesto BJP Congress Chhattisgarh विधानसभा चुनाव 2023 के घोषणा पत्र जारी करने से पहले ही राजनीतिक दलों ने वादों की बयार ला दी है। छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान सात नवंबर को होगा। इसके लिए पहले चरण की 20 सीटों पर प्रत्याशियों ने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है मगर अभी तक कांग्रेस-भाजपा ने अपने घोषणा पत्र जारी नहीं किए हैं। भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दलों के नेता अपनी-अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ घोषणा भी कर रहे हैं। कांग्रेस जहां किसानों की कर्ज माफी करने की घोषणा करके बड़ा दांव खेला है वहीं भाजपा ने हर गरीब को छत देने का ऐलान किया है।

Read More: कांग्रेस प्रत्याशी की कार पर हमला, परिजनों के साथ राजधानी से लौटते वक्त हुई वारदात

Manifesto BJP Congress Chhattisgarh किसान कर्जमाफी

Manifesto BJP Congress Chhattisgarh प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की कर्जमाफी, 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी, जातिगत जनगणना कराने और 17.50 लाख गरीबों को आवास देने की घोषणा की है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, भाजपा नेता व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा की सरकार बनते ही गरीबों को मकान देने की घोषणा कर रहे हैं। इसके अलावा पीएससी की भर्ती परीक्षाओं में धांधली का आरोप लगाते हुए इन परीक्षाओं की जांच कराने का भी वादा कर रहे हैं। पार्टियों के घोषणापत्र तो जल्द ही आएंगे लेकिन नेता घोषणा करने में कोई कमी नहीं कर रहे हैं। वैसे घोषणा करने में कांग्रेस के नेता आगे हैं।

Read More: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, 750 रुपए में एलपीजी सिलेंडर और गैर-सरकारी कर्मचारियों के लिए बीमा का ऐलान

गैस सिलेंडर सस्ता कर सकती है कांग्रेस

Manifesto BJP Congress Chhattisgarh मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव की तर्ज पर एक बार फिर किसानों की कर्ज माफी का दांव खेल दिया है। पार्टी सूत्र के अनुसार कांग्रेस प्रदेश में महिलाओं को लुभाने के लिए गैस सिलेंडर भी 500 रुपये में देने की घोषणा कर सकती है। पार्टी की घोषणा पत्र समिति को इसके लिए सुझाव भी मिले हैं।

Manifesto BJP Congress Chhattisgarh इसके अलावा मध्यप्रदेश की लाडली बहना योजना के तहत भूपेश सरकार भी महिलाओं के लिए हर महीने एकमुश्त राशि देने की भी घोषणा कर सकती है। अब लोगों को घोषणा पत्र का इंतजार है। संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी एक बार फिर गोबर-गोठान योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना को भी नए कलेवर में लागू करने की घोषणा कर सकती है।

Read More: आदि कैलाश के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु, नदी में जा गिरी कार; 6 की मौत

भाजपा गिना रही अपनी सरकार की उपलब्धियां

Manifesto BJP Congress Chhattisgarh भाजपा के नेता उनकी पार्टी केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों और पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह की 15 साल के विकास कार्यों को गिना रहे हैं। कांग्रेस नेता सड़क, बिजली, पानी जैसी स्थानीय समस्याओं की शिकायत मिलते ही तुरंत निराकरण का वादा कर रहे हैं। दरअसल यह चुनाव इतना करीबी है कि मुद्दे और घोषणाएं प्रदेश स्तर से नीचे उतरकर नगर निकाय चुनाव के स्तर तक जा पहुंचे हैं।

Read More: Aaj Ka Rashifal 25 October 2023: इन 6 राशि के जातकों को बिजनेस में मिलेगी अपार सफलता, माँ लक्ष्मी बरसाएंगी अपनी कृपा

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours