नई दिल्ली। Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। यह मन की बात का 110वां एपिसोड है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत 8 मार्च को मनाए जाने वाले महिला दिवस से की। साथ ही सरकार के ड्रोन दीदी प्रोग्राम के बारे में बात की, जिसकी चर्चा गांव-गांव में हो रही है। यहां पढ़िए बड़ी बातें
Mann Ki Baat:
इस दौरान पीएम मोदी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के कारण अब अगले तीन माह मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण नहीं होगा। बता दें, लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किसी भी दिन किया जा सकता है। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लग जाएगी।
Mann Ki Baat:माना जा रहा है कि यह लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले पीएम मोदी की आखिरी मन की बात है। पीएम मोदी ने युवाओं से अपील की कि वे मतदान अवश्य करें।
पीएम मोदी ने कहा, आज देश में कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां देश की नारी-शक्ति पीछे रह गई हो। महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में भी किया है।
Mann Ki Baat: कुछ वर्ष पहले तक किसने सोचा था कि हमारे देश में, गांव में रहने वाली महिलाएं भी ड्रोन उड़ाएंगी। लेकिन आज ये संभव हो रहा है। आज तो गांव-गांव में ड्रोन दीदी की इतनी चर्चा हो रही है, हर किसी की जुबान पर नमो ड्रोन दीदी, नमो ड्रोन दीदी ये चल पड़ा है। हर कोई इनके विषय में चर्चा कर रहा है।
3 मार्च को ‘विश्व वन्य जीव दिवस’ है। इस दिन को वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष World Wild Life Day की theme में Digital Innovation को सर्वोपरि रखा गया है।
Mann Ki Baat:हमारी संस्कृति की सीख है – परमार्थ परमो धर्मः यानि, दूसरों की मदद करना ही सबसे बड़ा कर्तव्य है। इसी भावना पर चलते हुए हमारे देश में अनगिनत लोग नि:स्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा करने में अपना जीवन समर्पित कर देते हैं। ऐसे ही एक व्यक्ति हैं – बिहार में भोजपुर के भीम सिंह भवेश जी।