पश्चिम बंगाल: बीकानेर गुवाहाटी में एक्सप्रेस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अभी 45 लोग घायल है। जानकारी के मुताबिक गुरूवार को बीकानेर गुवाहाटी एक्सप्रेस शाम को 5 बजे अलीपुरद्वार मंडल में 12 कोच पटरी से उतर गए थे। जिसमें से कुछ पलट भी गए थे। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 5 लोगों की शव बरामद की गई है। जबकि 2 लोगों की मौत हॉस्पिटल में हुई। वहीं 45 लोगों घायल हो गए है। उनमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों का इलाज जारी है।
बता दें कि ट्रेन में 1 हजार 53 यात्री सवार थे। तभी ये हादसा हुआ। स्पेशल डीजीपी लॉ एंड आर्डर जीपी सिंह ने कहा, फंसे हुए यात्रियों को दूसरी ट्रेन से गुवाहाटी लाया जा रहा है। उधर, असम पुलिस भी मौके पर पहुंची।
इस हादसे मे पीएम मोदी और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हादस की जानकारी दी है। ममता बनर्जी पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियो के सथा बैठक में मौजूद थी। इस दौरान उन्होंने पीएम को रेल हादसे की जानकारी दी.