रंगरलियां मनाने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने तीन बच्चों की मां संग करा दी शादी

1 min read

Marriage in Panchayat: बिहार के भागलपुर में अपनी प्रेमिका से मिलने बांका जिले से पहुंचे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। युवक और तीन बच्चों की मां को चोरी-छिपे मिलता देखकर लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। बांका जिले के धोरैया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बटसार गांव के रूदल कुमार का भागलपुर की शांता देवी से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लोगों ने युवक को बंधक बना लिया था।

ग्रामीणों की सूचना पर सन्हौला पुलिस मौके पर पहुंची। फिर महिला और युवक के परिजनों को फोन करके बुलाया गया। यहां दोनों पक्षों की पंचायत हुई। इसके बाद परिवार वालों की रजामंदी से सन्हौला थाना अध्यक्ष के निर्देश पर बटसार पंचायत के सरपंच भरोषी मंडल की मौजूदगी में शीतला मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका की शादी कराई गई।

महिला का पति दूसरे राज्य में करता है मजदूरी

Marriage in Panchayat: जिस महिला की शादी कराई गई है, उसका पति दूसरे राज्य में मजदूरी करता है। ग्रामीणों को काफी पहले ही शांता देवी के प्रेम-प्रसंग की जानकारी हो गई थी। गांव वाले उसे और उसके प्रेमी को रंगेहाथ पकड़ने का मौका तलाश रहे थे। सोमवार की देर रात गांव के लोगों ने आखिरकार दोनों को चोरी-छिपे मिलते पकड़ लिया। पंचायत में शादी होने के बाद महिला अपने दूसरे पति के साथ उसके घर चली गई है। उसके तीनों बच्चे अपने दादा के पास रह रहे हैं।

हाल में बेगूसराय में हुई थी ऐसी घटना

हाल में बेगूसराय जिले में ऐसी ही घटना हुई थी। जिले के बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत गोधना गांव में तीन बच्चों की मां से मिलने उसका प्रेमी उसके घर पहुंच गया था। ग्रामीणों ने रात में दोनों को मिलते पकड़ लिया था। इसके बाद लोगों ने दोनों की शादी मंदिर में करवा दी थी। महिला का पति दूसरे राज्य में काम करता है। कई महीनों में वह अपने घर लौटता था। ग्रामीणों द्वारा शादी करवा दिए जाने के बाद महिला अपने तीनों बच्चों को छोड़कर अपने दूसरे पति के घर चली गई थी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours