Mizoram Railway Bridge Collapse मिजोरम में बुधवार को निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से कम से कम 17 मजदूरों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी PTI ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि राजधानी आइजोल से 21 किलोमीटर दूर सायरंग में सुबह 10 बजे यह हादसा हुआ है।
Mizoram Railway Bridge Collapse
Mizoram Railway Bridge Collapse घटना के दौरान 35 से 40 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। यह पुल बैराबी को सायरांग से जोड़ने वाली कुरूंग नदी पर बन रहा था। मिजोरम के CM जोराम थांगा ने हादसे की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने लिखा- प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
तीसरे और चौथे पिलर के बीच का गर्डर 341 फीट नीचे गिरा
Mizoram Railway Bridge Collapse पुल में कुल 4 पिलर हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीसरे और चौथे पिलर के बीच का गर्डर टूटकर गिरा हुआ है। सभी मजदूर इसी गर्डर पर काम कर रहे थे। जमीन से पुल की ऊंचाई 104 मीटर यानी 341 फीट है। यानी पुल की ऊंचाई कुतुब मिनार से भी ज्यादा है।
![तीसरे और चौथे पिलर के गाडर पर मजदूर काम कर रहे थे।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/08/23/news-image-21_1692772433.jpg)
![यह पुल बैराबी को सायरांग से जोड़ने वाली कुरूंग नदी पर बन रहा है।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/08/23/news-image-20_1692772418.jpg)
![हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वे प्रशासन के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में भी शामिल हैं।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/08/23/untitled_1692774487.jpg)