लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में मची भगदड़, कद्दावर विधायक सहित सैकड़ों नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

1 min read

छिंदवाड़ा: MLA Kamlesh Shah Left Congress मध्य प्रदेश में कांग्रेस के खेमे में भगदड़ की स्थिति है। कांग्रेस से नेता आए दिन भाजपा का दामन थाम रहे हैं। खासकर कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में लगातार कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह भाजपा में शामिल हो गए हैं। दमोह कटनी से भी कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वालों को भाजपा का पट्टा डाल स्वागत कर रहे हैं।

Read More: पूरे प्रदेश में अगले दो दिन तक बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, बूंद-बूंद के लिए तरसेंगे वाहन चालक

MLA Kamlesh Shah Left Congress बता दें कि पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश प्रताप शाह शुक्रवार को सीएम हाउस पहुंचे। बाद में कमलेश शाह ने भाजपा जॉइन कर ली। इसके साथ ही दमोह के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष हटा अनुष्का राय, पूर्व कोऑपरेटिव बैंक दमोह के अध्यक्ष गौरव पटेल, NSUI हटा के पूर्व अध्यक्ष संदीप राय, हटा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बद्री व्यास, बटियागढ़ के जनपद सदस्य नंदकिशोर आठ्या सहित कई सरपंचों और जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ली।

Read More: Mukhtar Ansari Died: कौन था मुख्तार अंसारी, जिसके नाम से 40 साल तक कांपता रहा आधा उत्तर प्रदेश

MLA Kamlesh Shah Left Congress कटनी जिले की बहोरीबंद विधानसभा के वरिष्ठ नेता शंकर महतो ने भी भाजपा में घर वापसी की। शंकर महतो ने विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस जॉइन कर ली थी। टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस मौके पर वीडी शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में बड़ी संख्या में लोग भाजपा जॉइन कर रहे हैं। एमपी में यह अभियान तेजी से चल रहा है। जिन लोगों ने राम मंदिर का आमंत्रण अस्वीकार किया, ऐसे लोगों को सब छोड़ रहे हैं।

Read More: Raipur To Jagdalpur Flight: रविवार से शुरू होगी रायपुर से जगदलपुर उड़ान, जानें किराया और शेड्यूल

MLA Kamlesh Shah Left Congress

MLA Kamlesh Shah Left Congress गुरुवार रात छतरपुर जिले के बसारी में आयोजित बुंदेली उत्सव में 250 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत कांग्रेस के पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह बुंदेला ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और वीडी शर्मा की मौजूदगी में भाजपा जॉइन कर ली।

Read More: यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने होली पर छात्रा को होटल में बुलाया, किया रेप

MLA Kamlesh Shah Left Congress इसके साथ पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह बुंदेला के पुत्र और पूर्व जनपद अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह बुंदेला, सटई नगर परिषद की अध्यक्ष माया राजेश शर्मा, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व साडा अध्यक्ष अवध अवस्थी, मुराद अली, देवेंद्र प्रताप सिंह दिल्लू राजा, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखन दुबे, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष इन्द्रदेव सिंह पप्पू राजा, डॉ. महेश सैनी, पंकज गुप्ता, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष ओमशरण पटेल सहित 250 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

Read More: ‘पत्नी का दूसरे मर्द के साथ संबंध बनाना अपराध नहीं…’ पति की याचिका पर हाईकोर्ट ने कही ऐसी बात

 

 

 

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours