महिला प्रोफेसर और छात्राओं का व्हाट्सएप हैक, आ रहे अश्लील मैसेज, हैकर कर रहा इस चीज की डिमांड

1 min read

आगरा,उत्तरप्रदेशः-Mobile Hack Of Female Professor  आगरा के थाना सदर क्षेत्र के एक महाविद्यालय की छात्राओं को ब्लैकमेल किया जा रहा है। शिक्षिका की डीपी लगाकर बनाए गए व्हाट्सएप नंबर से पहले छात्राओं को मैसेज किए गए। ओटीपी पूछकर मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद अश्लील फोटो, वीडियो और मैसेज भेजकर परेशान किया जा रहा है। चैट वायरल करने की धमकी दी गई है। इससे छात्राएं दहशत में हैं। मामले में शिक्षिका ने मुकदमा दर्ज कराया है।

Mobile Hack Of Female Professor  सदर क्षेत्र के महाविद्यालय की सहायक आचार्य की डीपी लगाकर एक नंबर से बनाई गई व्हाट्सएप आईडी से 22 अप्रैल को छह से अधिक छात्राओं को मैसेज भेजे गए। डीपी में समाजशास्त्र विभाग की सहायक आचार्य की फोटो होने की वजह से छात्राओं ने विश्वास कर लिया। वह मैसेज का जवाब देने लगीं। उनसे मैसेज कर कहा कि एक ओटीपी आएगा। उसे बता देना। छात्राओं ने ऐसा ही किया। ओटीपी बता दिया।

Mobile Hack Of Female Professor  इसके बाद छात्राओं का व्हाट्सएप एकाउंट हैक हो गया। वह व्हाट्सएप पर क्या कर रही हैं। किससे बात करती हैं। यह सब हैकर्स पता करने लगा। उनके बारे में जानने के बाद अश्लील फोटो, वीडियो और मैसेज भेज दिए। इससे छात्राएं घबरा गईं। उन्हें लगा कि यह सब उनकी शिक्षिका क्यों कर रही हैं। पहले चैट बंद कर दी। मगर, उनके पास वीडियो आने लगे। मैसेज कर धमकी दी गई कि उनकी बात मानें। जैसा कहे वैसा करने लगें। इससे छात्राएं काफी घबराई हुई हैं।

Mobile Hack Of Female Professor

Mobile Hack Of Female Professor उन्होंने शिक्षिका को जानकारी दी। बताया कि वह उनकी चैट और निजी जानकारी को वायरल करने की धमकी दे रहा है। इससे वो परेशान हैं। मामले में शिक्षिका ने एसीपी सदर अर्चना सिंह से शिकायत की। उन्होंने मामले में जांच के बाद थाना सदर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।

साइबर सेल की मदद ले रहे

Mobile Hack Of Female Professor  थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में आईटी एक्ट, गालीगलौज और धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला साइबर क्राइम का है। इसलिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। जिस आईडी से सिम जारी हुआ है, उसका पता किया जा रहा है। आरोपी कहां का है? यह सब जानकारी जुटाई जा रही है। छात्राओं को घबराने की जरूरत नहीं है।

112, 1090 पर करें शिकायत

Mobile Hack Of Female Professor  डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि महिलाओं की शिकायत सुनने के लिए हर थाने में महिला हेल्प डेस्क हैं। इन पर महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई हैं। अगर, पीड़ित महिला थाने नहीं आ सकती हैं तो 112, 1090 पर काल कर शिकायत करें। पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। 1090 पर काल करने पर महिला पुलिसकर्मी ही शिकायत सुनेंगी।

दहशत में हैं छात्राएं

Mobile Hack Of Female Professor  छात्राओं ने अपनी शिक्षिका से कहा है कि उन्होंने जो चैटिंग की है, वह हैकर ने ले ली है। इससे वो उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। उन्हें डर है कि वो चैटिंग वायरल कर सकता है। इससे उन्हें बदनाम किया जा सकता है। छात्राएं इतनी दहशत में हैं कि महाविद्यालय भी नहीं आ पा रही हैं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पहले भी आए मामले

Mobile Hack Of Female Professor  शहर में यह कोई पहला मामला नहीं है। साइबर अपराधी लोगों की फोटो लगाकर व्हाटसएप नंबर बनाते हैं। इसके बाद लोगों को मैसेज भेजकर रुपयों की मांग की जाती है। कई बार लोग रुपये ट्रांसफर कर देते हैं। इस तरह से ठगी का शिकार हो जाते हैं। महाविद्यालय की छात्राओं को भी शिक्षिका का फोटो लगे नंबर से ही मैसेज किए गए थे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours