नोएडा: फिल्म सिटी में 24 साल की मॉडल की दर्दनाक मौत, स्टूडियो में लाइटिंग ट्रस गिरने से बड़ा हादसा

1 min read

एंटरटेनमेंट डेस्कः- Model Vanshika Chopra Death नोएडा फिल्म सिटी स्थित एक स्टूडियो में रविवार दोपहर डेढ़ बजे फैशन शो से ठीक पहले लाइटिंग ट्रस (लोहे के जालनुमा खंभे) गिरने से एक मॉडल की मौत हो गई। एक अन्य युवक भी घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है। मॉडल के भाई की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Model Vanshika Chopra Deathहादसे में स्टूडियो के मैनेजर, शो के आयोजक और लाइटिंग ट्रस लगाने वाले ठेकेदार को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हादसे के बाद आयोजन बंद करा दिया गया। बताया गया है कि जिस समय हादसा हुआ, स्टूडियो परिसर में 130 से अधिक लोग मौजूद थे।

Model Vanshika Chopra Death एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निवासी 24 वर्षीय मॉडल वंशिका चोपड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। वंशिका के पीछे खड़ा आगरा का 35 वर्षीय बॉबी राज भी घायल हो गया।

बगैर अनुमति और सुरक्षा इंतजाम के करा रहे थे शो

Model Vanshika Chopra Death पता चला है कि आयोजकों ने फिल्म सिटी में बिना सुरक्षा इंतजाम के फैशन शो का आयोजन कराया था। लाइटिंग ट्रस को ढीले और बेतरतीब तरीके से बांधने के कारण यह हादसा हुआ है। हादसे के समय प्रतिभागी रिहर्सल कर रहे थे।  पुलिस के मुताबिक, फैशन शो के नाम पर आयोजक, स्टूडियो मैनेजर और लाइटिंग ट्रस लगाने वाले ठेकेदार ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन सही तरीके से न कर सैकड़ों लोगों की जिंदगी को मुश्किल में डाला। हादसे के समय दर्शक दीर्घा में भी लोग मौजूद थे। अगर शो शुरू होने के बाद यह हादसा होता मंजर इतना भयावह होता, जिसकी कल्पना कर पाना मुश्किल है।

घटनास्थल पर जांच और पूछताछ करती पुलिस.

इधर-उधर भागते दिखे लोग

Model Vanshika Chopra Death घटना का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें घटनास्थल पर खून बिखरा हुआ दिख रहा है। वीडियो में लोग इधर से उधर भाग रहे हैं और मदद की गुहार लगा रहे हैं। साथ ही एक अन्य युवती बेहोशी की हालत में गिरी है।

15 मिनट बाद पुलिस को दी सूचना 

Model Vanshika Chopra Death हादसे के करीब 15 मिनट बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना के तुरंत बाद अगर पुलिस को सूचना दे दी जाती और समय से युवती को अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो उसकी जान बच भी सकती थी। दूसरे घायल को भी अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई।

फिल्मी दुनिया में चमक बिखेरने का था सपना 

Model Vanshika Chopra Death वंशिका ग्रेटर नोएडा वेस्ट की दिव्यांश फ्लोरा हाउसिंग सोसाइटी में रहती थीं। सोसाइटी के एओए पदाधिकारी ने बताया कि वंशिका अक्सर कहा करती थी कि जब वह 70 एमएम के रूपहले पर्दे पर आएगी तो सोसाइटी के सारे लोग उसकी फिल्म देखने जरूर आना।

Model Vanshika Chopra Death कहने को अब क्या रहा

Model Vanshika Chopra Death युवती के भाई हर्ष चोपड़ा ने कहा कि बहन की मौत से बड़ा कोई गम नहीं हो सकता है। इस दर्द को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। बहन के जाने से मेरी सारी दुनिया उजड़ गई है। वह बहन के साथ मेरी दोस्त, हिम्मत और सहारा भी थी। बहन की लाश देखते ही वह फफक कर रोने लगा। लोगों ने उसे सहारा दिया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours