IPL Auction 2022: ईशान किशन पर पैसों की बरसात, MI ने 15.25 करोड़ में खरीदा

1 min read

स्पोर्ट्स डेस्कः- IPL Mega Auction 2022 में पहले दिन ईशान किशन पर पैसों की बरसात हुई उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये देकर खरीदा। ईशान किशन विकेट कीपिंग के साथ विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और वो पहले भी मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे। पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के साथ ईशान किशन के लिए मुंबई इंडियंस की लंबी लड़ाई चली लेकिन आखिर में मुंबई ने बोली जीती और ईशान किशन को अपने खेमे का हिस्सा बनाया।

मुंबई की ये सबसे बड़ी बोली
खास बात ये रही कि ईशान किशन को खरीदने के लिए जो पैसे मुंबई इंडियंस खर्च किये वो आईपीएल के अब तक के इतिहास में ऑक्शन में मुंबई की तरफ से किसी खिलाड़ी के लिए खर्च किये गये सबसे ज्यादा पैसे हैं। क्योंकि इससे पहले सबसे ज्यादा 9 करोड़ 20 लाख देकर मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को ऑक्शन से खरीदा था।

ईशान किशन का आईपीएल में शानदार रिकॉर्ड
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. इसी प्रदर्शन की वजह से उन्होंने टीम इंडिया में जगह भी बनाई है। IPL में अब तक ईशान किशन ने 61 मुकाबले खेले हैं और 136 के स्ट्राइक रेट के साथ 1452 रन बनाए हैं। ईशान किशन को पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस ने 6.20 करोड़ रुपये में खरीदा था जिसका मतलब है कि ईशान किशन की सैलरी 146 प्रतिशत बढ़ गई है।

IPL नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी
16.25 करोड़ – क्रिस मॉरिस
16.00 करोड़ – युवराज सिंह
15.50 करोड़ – पैट कमिंस
15.25 करोड़ – ईशान किशन*
15.00 करोड़ – काइल जैमीसन

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours