बंदर बना कातिल! तीन माह के बच्चे को उठाकर ले गया, पानी की टंकी में मृत मिला मासूम

1 min read

बागपत, उत्तर प्रदेशः- उत्तर प्रदेश के बागपत से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां शनिवार देर रात मकान के कमरे में सो रहे तीन महीने के मासूम को एक बंदर उठाकर ले गया। ग्रामीणों और पुलिस के घंटों तलाश करने के बाद बच्चा मकान में ही पानी के ड्रम में मिला। बाद में बच्चे को दिल्ली के एक अस्पताल में दिखाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, गढ़ी कलंजरी गांव मे शनिवार रात करीब 12 बजे एक मकान के कमरे में तीन माह का केशव पुत्र प्रिंस चारपाई पर सो रहा था। रात के समय बच्चे की मां कुछ देर के लिए कमरे से बाहर चली गई। जैसे ही वह वापस लौटी तो बच्चा गायब था। उसने इसकी जानकारी घरवालों को दी।

सूचना पाते ही बच्चे के घर ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों ने बच्चे को रात भर तलाश किया। बच्चा घर के ही एक पशुओं की पानी से भरी हौज में मृत मिला। परिजन बच्चे को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घरवालों ने बताया क‍ि दिसंबर को भी बंदर बच्चे केशव को उठा ले गया था। जैसे ही बच्चे को बंदर छत पर ले जा रहा था तभी बच्चे के वजन से बच्चा बंदर के हाथों से नीचे गिर गया था। जिसमें वह बाल बाल बच गया था।

परिजनों ने खंगाला CCTV
बच्चे के परिजनों ने घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक क‍िया। इसमें घर से निकलता हुआ एक जानवर दिख रहा है। इसके कारण परिजन बच्चे को उठा ले जाने के पीछे बंदर की ही आशंका जता रहे हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours