गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने देवर के प्यार में पागल हो गई थी, लेकिन दोनों के रिश्ते के बारे में परिवार को पता चला गया, जिसके बाद बवाल मच गया। फिर दोनोें ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताते है कि महिला चार बच्चे की मां थी और देवर 9 कक्षा में पढ़ता था।
दरअसल, भाभी और देवर के बीच हंसी मजाक का रिश्ता मोहब्बत में बदल गया। इसकी भनक परिवार वालों को नहीं लगी। फिर दोनों चोरी छिपे एक दूसरे से मिलने लगे थे। एक छत के नीचे रहकर भाभी का देवर से ज्यादा लगाव हो गया था। शक होने पर जब परिवार वालों ने तहकीकात की तो इसका खुलासा हुआ। परिवार वालों ने दोनों के इस रिश्ते पर कड़ी नाराजगी जताई। देवर कक्षा नौ का छात्र था। देवर-भाभी दोनों आपस में बेइंतहा प्यार करने लगे थे। घर वालों को जब दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं हुआ तो दोनों ने जिंदगी समाप्त करने की ठान ली। महिला ने बच्चों की फिक्र किए बगैर घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उधर जब इसकी जानकारी देवर को हुई तो उसने भी घर के बाहर जाकर आत्महत्या कर ली।
मामला गोंडा जिले के कौड़िया बाजार थानाक्षेत्र का है। क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार सुबह दोनों की लाश फंदे से लटकती पाई गई। पुलिस ने बताया कि दोनों का घर सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। देवर-भाभी पर रिश्ता होने के कारण दोनों में हंसी मजाक भी चलता रहता था। यही हंसी-मजाक प्रेम संबंध में बदल गया था। बताया जाता है कि बुधवार रात दोनों के प्रेम-प्रसंग की जानकारी घरवालों को हो गई थी। इसी के बाद गुरुवार भोर में पहले भाभी ने घर में फांसी लगा ली।
इसकी सूचना मिलते ही देवर भी घर छोड़कर चला गया। सुबह जब लोग शौच के लिए गांव के बाहर गए तो एक आम के पेड़ से देवर की भी लाश लटकती पाई गई। घटना की सूचना पर सीओ करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय, एसओ कौड़िया प्रमोद कुमार, चौकी प्रभारी दुबहा बृजेन्द्र गौड़ मौके पर पहुंचे। इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। एसओ प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।