बेटी के आशिक से मिलने पहुंची प्रेमिका की मां, कर दी ऐसी हालत कि पहुंच गई अस्पताल

1 min read

कटनी: Mother reach to meet Daughter’s Boyfriend मध्य प्रदेश के कटनी जिले में नाबालिग प्रेमी ने प्रेमिका कि मां को दिन दहाड़े गोली मार दी। युवक का एक्सीडेंट होने के बाद प्रेमिका की मां उससे मिलने पहुंची थी। किसी बात को लेकर प्रेमिका की मां से विवाद हो गया और प्रेमी ने देसी कट्टे से मां पर फायर झोंक दिया। गोली प्रेमिका की मां के सीने में लगी है। घायल अवस्था मे महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है। इस दौरान प्रेमी कट्टे के साथ मौके से फरार हो गया है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। मौके को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया है। पूरा मामला सलिमानाबाद थाना क्षेत्र के पडवार का है। आरोपी का नाम कान्हा दीक्षित बताया जा रहा है और वह युवती से एक तरफा प्यार करता था।

Read More: दर्दनाक सड़क हादसे में फेमस एक्ट्रेस की मौत, बस से टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे

Mother reach to meet Daughter’s Boyfriend मामला कटनी के सलिमानाबाद थाना क्षेत्र का है। यहां एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका की मां पर बंदूक से फायरिंग करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हुई है। मामला पड़वार गांव का है। यहां गोली लगने से घायल हुई महिला को सलिमानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। महिला को लगी गोली सीने में जाकर फंस गई है जिसके चलते उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हालत गंभीर होते देखकर डॉक्टरों की टीम ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही सलिमानाबाद एसडीओपी अखिलेश गौर ने स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Read More: ‘अडानी-अंबानी पैसे नहीं देते इसलिए कांग्रेस नेता संसद में उनके खिलाफ बोलते हैं’ गांधी परिवार के खास नेता ने किया खुलासा

Mother reach to meet Daughter’s Boyfriend

Mother reach to meet Daughter’s Boyfriend एसडीओपी अखिलेश गौर ने बताया घायल महिला की बेटी और गोली चलाने वाला युवक के बीच प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। इसी को लेकर कल युवक और महिला के बीच वाद विवाद हुआ था। विवाद के बाद आज नाबालिग लड़के ने महिला पर बंदूक से गोली चला दी और मौके से भाग निकला। जानकारी के मुताबिक वो आस-पास के जंगलों में छिपा हुआ है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करते उसकी तलाश के लिए टीम बनाकर सलिमानाबाद पुलिस को अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read More: लोकसभा चुनाव के बीच BJP को एक और झटका, 2 बार के सांसद कांग्रेस पार्टी में शामिल

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours