बेटी की शादी से पहले प्रेमी के साथ अपत्तिजनक हालत में पकड़ाई मां, विदाई से पहले कर दिया ऐसा कांड कि पूरे गांव में हो रही चर्चा

1 min read

मिर्जापुर: Mother run away with Boyfriend  कहते हैं प्यार अंधा होता है। ये कब किसको किससे हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही एक मामला यूपी के मिर्जापुर जिले से सामने आया है। यहां की रहने वाली एक महिला की दो बेटियां हैं, बड़ी बेटी की शादी हो गई जबकि छोटी बेटी की एक सप्ताह बाद बारात आनी है। महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। महिला अभी अपनी छोटी बेटी के साथ रहकर परिवार चला रही थी। एक सप्ताह बाद छोटी बेटी की बारात आनी थी, लेकिन इससे पहले ही महिला पर इश्क का जुनून सवार हो गया। महिला का एक युवक पर दिल आ गया। दोनों एक-दूसरे को बेइंतहा प्यार करने लगे। बेटी को इसकी जानकारी नहीं थी। कुछ दिन पहले ही बेटी ने मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। बेटी ने इसका विरोध किया और अपनी बड़ी बहन को इसकी जानकारी दी। बड़ी बेटी के डांटने से नाराज महिला ने छोटी बेटी की शादी से पहले ही कांड कर डाला। प्रेमी के साथ घर-गृहस्थी का सामान लेकर फरार हो गई।

Read More: इस विभाग के संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश, हर महीने सैलरी पाने वाले एक झटके में हो गए बेरोजगार

Mother run away with Boyfriend  मामला राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की रहने वाली एक महिला की दो बेटियों में एक की शादी हो चुकी है जबकि छोटी बेटी की एक सप्ताह बाद शादी होनी है। महिला के पति का कुछ साल पहले देहांत हो चुका है। महिला गांव में एक व्यक्ति के साथ मिलकर टिफिन सप्लाई का काम करती है। इसी दौरान महिला का उस व्यक्ति के साथ प्रेम-प्रसंग हो गया। दोनों चोरी-छिपे मिलने-जुलने लगे। महिला की छोटी बेटी को जब इसकी भनक लगी तो उसने दोनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। बेटी ने मां और उसके प्रेमी को एक दिन आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद बेटी ने विरोध किया। बेटी ने अपनी बड़ी बहन से मां की करतूत की जानकारी दी तो बड़ी बहन ने भी मां को खूब डांटा। इसके बाद महिला की बड़ी बेटी बुधवार को घर पहुंच गई और माँ से पूछताछ शुरू कर दी। बेटी ने मां को छोटी बहन की शादी का हवाला दिया।

Read More: Aaj Ka Rashifal 03 May 2024: आज इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, धन का मिलेगा बंपर लाभ, जानें आपकी राशि में क्या लिखा है?

Mother run away with Boyfriend

Mother run away with Boyfriend  बड़ी बेटी ने मां से कहा, छोटी बहन की 10 मई को बारात आनी है और तुम ये सब कर रही हो। इस पर दोनों में विवाद हो गया। बड़ी बेटी ने पीआरवी को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर कर शांत कराया और वापस लौट गई। पुलिस के जाने के बाद बुधवार की रात लगभग आठ बजे महिला का प्रेमी फिर उसके घर पहुंचा गया। महिला के प्रेमी को देखते ही उसकी बेटियां आग बबूला हो गई। ग्रामीण महिला तथा उसके प्रेमी को समझाने में लगे रहे, लेकिन लोक लाज की परवाह न करते हुए महिला घर से गृहस्थी का सामान वाहन में लदवाकर अपने प्रेमी के साथ चली गई। बेटी की शादी से पहले महिला के फरार होने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Read More: महिला नेत्री को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कहा- रस अब खत्म, नहीं बची चासनी, भड़की बीजेपी

Mother run away with Boyfriend  प्रेमी के साथ मां के फरार हो जाने के बाद बड़ी बहन ने छोटी बहन की शादी की जिम्मेदारी ली है। बड़ी बेटी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां घर से सारा सामान लेकर गई है। मां ने घर में रखा फ्रिज, गैस सिलेंडर, बर्तन और कपड़े आदि तक लेकर गई है। 10 मई को छोटी बहन की बारात आनी है। हालांकि छोटी बहन की शादी को लेकर बड़ी बहन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Read More: लोकसभा चुनाव के बीच पार्टी को लगा बड़ा झटका, दिग्गज नेता का निधन, अस्पताल में ली आखिरी सांस

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours