स्मार्टफोन खरीदने की जिद ने सूनी कर दी गोद, मां ने डांटा तो बच्चे ने साड़ी का फंदा बना लगा ली फांसी

1 min read

अलीगढ़,उत्तर प्रदेश। अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र के गांव चपौटा में रविवार रात एक किशोर ने मां से स्मार्टफोन खरीदने की रट लगा रखी थी। उसे मां ने इस मांग को लेकर फटकार दिया था। इसी से आहत होकर उसने देर रात को खुद को कमरे में बंद कर साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। किशोर की भाभी ने देवर को फंदे पर लटका देख शोर मचा दिया। आनन-फानन में देर रात को ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Read More: Khairagarh By-Election: खैरागढ़ उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, सुबह से दिखने लगी लंबी-लंबी कतारें

जानकारी के मुताबिक कंचीलाल (16) पुत्र लाला निवासी चपौटा, अतरौली दो भाईयों में सबसे छोटा था। पिता खेती करते हैं। बड़ा भाई भी पिता के साथ खेत पर ही काम करता है। कंचीलाल ने भी स्कूल छोड़ पिता के साथ खेत पर काम करना शुरू कर दिया था। परिवार के मुताबिक पिछले काफी समय से उसके दिमाग पर स्मार्टफोन खरीदने का भूत सवार हो गया था। परिवार वाले उसे मना कर रहे थे। रविवार रात वह खेत पर था। वहां मां खाना लेकर पहुंची। मां से उसने फिर से स्मार्टफोन दिलाने की मांग की। मां ने इसी बात पर उसे फटकार दिया। इससे वह खाना लेकर घर पर आ गया।

Read More: कवर्धा में CMHO मुखर्जी के खिलाफ स्वास्थ्यकर्मी लामबंद, तत्काल हटाने की मांग को लेकर सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

घर आने के बाद पहले उसने खाना खाया। इसके बाद भाभी के पास गया। वहां उनसे साड़ी का फंदा बनाने की बात पूछने लगा। भाभी ने उसकी बातों को अनसुना कर दिया। भाभी अपने कमरे में सोने चली गई। इधर, वह अपने कमरे में दरवाजा बंद कर मां की साड़ी का फंदा बनाकर उस पर झूल गया। कुछ देर बाद भाभी फिर से कंची के कमरे में गई। दरवाजा बंद होने पर उसे आवाज लगाई। मगर, कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इस पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा। देवर फांसी के फंदे पर लटका दिखा। इसकी सूचना उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को दी। घटना से परिवार में चीखपुकार मच गई। आनन-फानन में शव का देर रात को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today

भाभी यह साड़ी का फंदा कैसे बनाते है….
मृतक की भाभी ने रोते बिलखते हुए बताया कि देवर उससे रात को साड़ी से फांदा बनाने की बात पूछ रहा था। उसकी बात को अनसुना करते हुए मजाक में टाल दिया। नहीं पता था कि उसके इरादे क्या हैं। अगर, इरादे पता होते तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।

Read More : कोणार्क एक्सप्रेस ने 6 यात्रियों को कुचला, देर रात हुई घटना, मची चीख पुकार

सीओ इगलास शिवकुमार ने कहा कि अतरौली क्षेत्र में किसी किशोर द्वारा आत्महत्या करने की कोई भी सूचना पुलिस को नहीं दी गई। ऐसा हुआ है तो मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी तथ्य सामने आएगा। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours