MP में सड़क हादसा, 8 मजदूरों की मौत, 50 घायल

1 min read

गुना
एमपी के गुना जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। कंटेनर और बस की टक्कर में 8 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 50 मजदूर घायल हो गए हैं। हादसा रात ढाई बजे के करीब हुआ है। सभी मजदूर यूपी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये लोग कंटेनर में सवार होकर महाराष्ट्र से यूपी जा रहे थे। घायल मजदूरों में से कई की स्थिति अभी भी गंभीर है।

दरअसल, सभी मजदूर कंटेनर में सवार होकर महाराष्ट्र से यूपी जा रहे थे। गुना कैंट थाना के समीप विपरीत दिशा से आ रही बस से कंटेनर टकरा गया। टक्कर के बाद मौके ड्राइवर फरार हो गया। प्रशासन को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, तुरंत मौके पर पहुंची। उसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन के लोग मजदूरों की पहचान करने में लगे हैं। शुरुआत जानकारी के अनुसार सभी यूपी के रहने वाले हैं।

टक्कर इतनी जबरदस्त की मजदूरों को सभंलने का मौका ही नहीं मिला। विरान सड़क पर अचानक से चीख-पुकार मच गई। उसके बाद इलाके में हड़कंप मचा गया। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर कंटेनर में अपने परिवार के साथ सवार था। घटना के बारे में पुलिस ने इनके परिजनों को जानकारी दे दी है। गुना के वरीय अधिकारी जिला अस्पताल में पहुंचकर घटना की जानकारी ले रहे हैं।

बताया जा रहा है कि उल्टी दिशा से आ रही बस में भी 40 मजदूर सवार थे। सभी को हल्की चोटें आई हैं। गौरतलब है कि इससे पहले नरसिंहपुर में भी ट्रक पलटने से यूपी के 6 मजदूरों की मौत हो गई थी। सभी आम से लदे ट्रक में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। नरसिंहपुर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था, जिसमें 6 की जान चली गई थी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours