Congress 1st list 2023: देर रात तक जारी होगी कांग्रेस उम्मीदवारों को पहली लिस्ट, 90 विधानसभा के लिए नाम हुआ फाइनल

1 min read

MP Congress 1st list 2023 मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है। सभी राजनीतिक पार्टियां अब चुनाव की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। तो दूसरी ओर पार्टी अब अपने अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर रही है। इसी क्रम में आज एक बार फिर नई दिल्ली में कांग्रेस के CEC शुरू हो गई है। CEC की बैठक लगभग डेढ़ घंटे से जारी है।

MP Congress 1st list 2023 आपको बता दें कि देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने को है और मध्यप्रदेश में कांग्रेस सत्ता वा​पसी के ​लिए CEC की बहुत ही बारीकी से बैठक हो रही है। बताया जा रहा है कि एक सीट के लिए तीन तीन बार सर्वें किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 90 नाम तकरीबन तय हो चुके है। ऐसा माना जा रहा है कि देर रात तक कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस 230 सीटों के लिए एक साथ सूची जारी नहीं करेंगी। पहली सूची आज जारी कर सकती हैं। जिसके बाद दूसरी सूची पर मुहर बाद लग सकती है। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस चार भागों में टिकट फाइनल करेंगी। जिस सीट में सबसे ज्यादा पेज फंसा हुआ है उस सीट लिए आखिरी में जारी होगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours