रायपुरः MP Santosh Pandey Brother Vijay Pandey छत्तीसगढ़ बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। राजनांदगांव से बीजेपी सांसद संतोष पांडे के चचेरे भाई विजय पांडे आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। आज मंत्री मोहम्मद अकबर ने विजय पांडे को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है।
MP Santosh Pandey Brother Vijay Pandey
MP Santosh Pandey Brother Vijay Pandey बता दें कि विजय पांडे कवर्धा में बीजेपी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं अब बीजेपी से नाता तोड़कर कांग्रेस में शमिल हो गए हैं। रायपुर में मंत्री मोहम्मद अकबर ने मीडिया के सामने स्वागत कर कांग्रेस में प्रवेश कराया।