छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व विधायक के बेटी की हत्या, पुलिस पर लगे ये बड़े आरोप

1 min read

Murder of Somgiri Goswami’s son छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान के बीच धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता की हत्या का मामला सामने आया है। रविवार की सुबह हत्या की खबर ने राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। मृतक भाजपा नेता कुरूद के पूर्व विधायक का बेटा था। घटना के बाद कुरुद थाना के बाहर भाजपाइयों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कुरूद विधानसभा क्षेत्र भाजपा विधायक अजय चंद्राकर का क्षेत्र है। इस बार भी यहां भाजपा की टिकट पर अजय चंद्राकर चुनाव लड़ रहे हैं। विधायक पुलिस संरक्षण में हत्या की बात कह रहे हैं। धमतरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Murder of Somgiri Goswami’s son मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को धमतरी के मरौद गांव में एक भाजपा नेता की हत्या कर दी गई है। रॉड और लाठी से लैस 8 से 10 लोगों ने सुबह भाजपा नेता चंद्रशेखर गिरी गोस्वामी के घर में घुसकर हमला किया। बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी पर भी लाठी डंडे बरसाए। घायल पति-पत्नी को धमतरी डीसीएच हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया, लेकिन चंद्रशेखर गिरी गोस्वामी की अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक की घायल पत्नी का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस के बड़े अधिकारी कुरूद थाना पहुंचकर जांच कर रहे हैं। बता दें कि जिस चंद्रशेखर गिरी गोस्वामी की हत्या हुई है वह पूर्व विधायक सोमगिरी गोस्वामी का पुत्र है।

विधायक ने कहा- SP, थानेदारों को हटाया जाए

विधायक अजय चंद्राकर ने सोशल मीडिया X पर लिखा- ”मेरे विधानसभा क्षेत्र कुरुद जिला धमतरी के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रशेखर गिरी की आज जघन्य हत्या कर दी गई। इसके पहले भी उनके ऊपर प्राण घातक हमला हुआ था पर पुलिस ने उन हमलावरों को आज तक गिरफ्तार नही किया था, अरारी-फरारी दिखाती रही। आगे चुनाव में पुलिस के संरक्षण में और भी हत्या हो सकती है। निष्पक्ष चुनाव के लिए SP, SDOP और कुरुद विधानसभा के सभी थानेदारों को हटाया जाए और सभी बूथ को अति संवेदनशील घोषित किया जाए।”

मृतक की पत्नी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

हत्या की खबर के बाद पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी कुरूद थाना पहुंचे हैं। थाना स्टाफ से पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है। वहीं मृतक की घायल पत्नी अर्चना गोस्वामी ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एफआईआर के नाम पर बार-बार पैसे मांगना, शिकायत करने पर उचित कार्रवाई नहीं करना, पैसे नहीं देने पर एफआईआर नहीं लिखने तक की बात कही गई है। वहीं पुलिस इस हत्या की वजह से पारिवारिक विवाद बता रही है।

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours