Breaking: मां भगवती के मंदिर में घुसकर मुस्लिम युवक ने किया पेशाब, पुजारी से की मारपीट

1 min read

मुजफ्फरपुर: Muslim youth urinated in temple बिहार के मुजफ्फरपुर में एक मंदिर में घुसे युवक ने भगवान की मूर्ति को अपवित्र करने की कोशिश की। पुजारी के विरोध पर जब वह मूर्ति तक नहीं पहुंच पाया तो पेशाब करके फरार हो गया। उसने पुजारी के साथ हाथापाई भी की। घटना से आक्रोशित लोगों ने उसे घर से पकड़ कर पीट दिया। आनन फानन में पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद माहौल पर काबू रखने के लिए पुलिस ने पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया। पुलिस की गश्ती इलाके में बढ़ा दी गयी है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। घटना नगर थाना से 500 मीटर की दूरी पर हुई। पुलिस ने कहा है कि सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Read More: पुलिस ने होटल में मारी रेड, तो अंदर का नजारा देख रह गई हैरान, जानिए पूरा मामला

Muslim youth urinated in temple मुजफ्फरपुर शहर के बड़ी कल्याणी चौक स्थित मंदिर में परिसर में शनिवार की देर शाम एक युवक घुस आया। जूता उतारे बगैर वह भगवती की मूर्ति की ओर जाने लगा तो पुजारी ने रोक दिया। मंदिर के पुजारी पंडित विरेंद्र ठाकुर ने बताया कि उसे बाहर निकलने के लिए कहा तो हाथापाई करने लगा। उसके बाद परिसर मे ही उसने पेशाब कर दिया। जब लोग जुटने लगे तो फरार हो गया। जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी जुट गए और हंगामा करने लगे। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी। आरोपी की पहचान दीवान रोड निवासी मो मोइनुद्दीन के रूप में हुई है।

Muslim youth urinated in temple हंगामा कर रहे आक्रोशित लोग युवक की गिरफ्तारी की मांग करने पर अड़ गए। इस बीच युवक के मोहल्ले के कुछ लोग उसके समर्थन में आ गए। इससे दोनों पक्षों के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुजारी ने यह भी बताया कि युवक मंदिर के गुंबद पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था लेकिन, उसे रोक दिया गया। उसके बाद आरोपी ने गंदी हरकत कर दी।

Read More: छत्तीसगढ़ में मिली चार आंखों की दुर्लभ मछली, विशेषज्ञ बोले- बहुत कीमती

Muslim youth urinated in temple जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची नगर पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे। पुलिस भागते हुए मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत करके हो हल्ला कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। युवक को थाने पर लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Muslim youth urinated in temple नगर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने कहा कि घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें कल्याणी बाड़ा दीवान रोड निवासी युवक को आरोपी बनाया गया है। एफआईआर में आरोप है कि युवक धार्मिक स्थल परिसर में चप्पल पहन कर दाखिल हो गया था। उसके द्वारा मंदिर मे पेशाब करने की बात कही जा रही है। पुलिस शिकायत के आलोक में तत्परता से छानबीन कर रही है।

Muslim youth urinated in temple सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई होगी

घटना के बाद इलाके में गुपचुप तनाव व्याप्त है। इसे भांपते हुए विशेष पुलिस टीम ने शनिवार देर शाम में कल्याणी चौक और आसपास के मोहल्ले में फ्लैग मार्च निकाला। असामाजिक तत्वों को हिदायत दी गई। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। नगर डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। शहरी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस की गश्ती भी तेज कर दी गयी है।

स्पेशल ब्रांच के एसपी ने जारी किया अलर्ट

Muslim youth urinated in temple कल्याणी चौक स्थित धार्मिक स्थल पर हुए हंगामा को लेकर विशेष शाखा के एसपी(जी) ने अलर्ट जारी किया है। मुजफ्फरपुर के डीएम और एसएसपी को इससे अवगत कराया है। तिरहुत रेंज के आईजी को भी इसकी सूचना दी है। अधिकारियों और कर्मियों को चौकस रहने का निर्देश दिया गया है।

Read More: ‘अरे तुम कितने सुंदर हो…’ शराब के नशे में फ्लाइट अटेंडेंट को KISS करने लगा यात्री, मच गया बवाल

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours