पूर्व सीएम भूपेश के पिता नंदकुमार बघेल का निधन, राजधानी रायपुर के अस्पताल में ली अंतिम सांस

1 min read

रायपुर। Nandkumar Baghel passes away पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 89 वर्षीय पिता नंद कुमार बघेल का आज 8 जनवरी 2024 दिन सोमवार को सुबह 6 बजे निधन हो गया। नंद कुमार बघेल पिछले 3 माह से राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। श्रीबालाजी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि नंद कुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे, और कमजोर थे। उन्होंने आज आखिरी सांसें ली।

 

आपको बता दें कि दिवंगत नंदकुमार बघेल पिछले 3 महीने से बिमार चल रहे थे। जिसके बाद उन्हें राजधानी रायपुर के बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार, भूपेश बघेल के पिता को ब्रेन और स्पाईन से सम्बंधित पुरानी बीमारी थी। 21 अक्टूबर 2023 श्री बालाजी हॉस्पिटल मोवा रायपुर मे भर्ती हुए तो उन्हें दिमाग में खून का थक्का जमा था और उन्हें निमोनिया था और पुरे शरीर मे इन्फेक्शन फैला था जिसे सेप्टिसिमिया कहते है जिसकी वजह से नन्द कुमार बिस्तर में पड़ गए और इन्हे वेंटीलेटर की जरुरत पड़ी।

बता दें कि पिछले साल नवंबर माह में तबीयत खराब होने पर नंद कुमार बघेल को अस्‍पताल में भर्ती किया गया था। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते पूर्व सीएम भूपेश बघेल 21 अक्टूबर को पिता नंदकुमार बघेल से मिले थे। इस दौरान उन्होंने हालचाल जाना था।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours