BIG BREAKING : नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या, पर्चा फेंककर मुखबिरी का लगाया आरोप

1 min read

राजनांदगांव/ गढ़चिरौली:- Naxalites killed 2 villagers: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों की हत्या कर दी। माओवादियों ने मुखबिरी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा है। जिन दो ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या की है, उसमें एक आत्मसमर्पित नक्सली भी था। शवों के पास पुलिस ने नक्सल पर्चा भी बरामद किया है। गढ़चिरौली एसपी अंकित गोयल ने घटना की पुष्टि की है।

Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today

मिली जानकारी के मुताबिक गढ़चिरौली के एटापल्ली डिवीजन के हेडरी के गट्टा क्षेत्र में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को हत्या की है। मृत युवकों की पहचान अशोक नरोटे (28 वर्ष) मंगेश हिचामी (27 वर्ष) के रूप में हुई है।

मुखबिरी के शक में की ग्रामीणों की हत्या

नक्सलियों ने शवों के पास पर्चा भी फेंका है। नक्सलियों ने जिन्हें मारा है, उनमें एक सरेंडर नक्सली भी था। माओवादियों ने दोनों ग्रामीणों को बुधवार-गुरुवार की रात गट्टा गांव से अपहरण किया गया था। नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीणों की हत्या की है। घटना से राजनांदगांव जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में दहशत है।

मुठभेड़ में मारे गए थे 26 नक्सली

Naxalites killed 2 villagers: आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बार्डर पर 13 नवंबर 2021 को सुरक्षा बलों ने गढ़चिरौली के मर्दीनटोला में ऑपरेशन चलाकार 26 नक्सलियों को ढेर किया था। इस मुठभेड़ में नक्सलियों के शीर्ष नेतृत्व के लीडरों की मौत हुई थी, जिसमें छत्तीसगढ़ के आठ इनामी नक्सली भी शामिल थे। इस मुठभेड़ के 5 महीने बाद नक्सलियों ने 2 ग्रामीण की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस की मानें तो नक्सली घटते जनाधार से बौखला गए हैं और दहशत फैलाने ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।

ये है आलिया भट्ट का पसंदीदा सेक्स पोजिशन, खुद किया खुलासा, शादी के बाद हो रही चर्चा

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours