नायब तहसीलदार में छात्रा को बीच सड़क पर जड़ा झन्नाटेदार तमाचा, भड़के ग्रामीण तो दल बल के साथ भागे उल्टे पांव

1 min read

वाराणसी: Nayab Tahsildar Slaps Girl Student वाराणसी में विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंचीं नायब तहसीलदार प्राची केसवानी ने एक नाबालिग छात्रा को सभी के सामने थप्पड़ जड़ दिया। महिला अधिकारी के थप्पड़ जड़ते ही ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह लोगों को संभाला। इस दौरान ग्रामीणों आक्रोश देख महिला अधिकारी बिना कार्यवाही पूरा किए ही लौट गईं। घटना का वीडियो भी कई लोगों ने बनाया और कुछ देर में ही यह वायरल हो गया। छात्रा को थप्पड़ पर महिला अधिकारी ने कहा कि मेरे ऊपर भी हमले की कोशिश की गई। मेरी गाड़ी पर कुछ लोग चढ़ गए थे। महिला अधिकारी ने वीडियो को अधूरा भी बताया।

Read More: ICC World Cup 2023 Schedule: World Cup में भारत पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच रद्द! 15 अक्टूबर दोनों टीम भिड़ने वाले थे मैदान में

Nayab Tahsildar Slaps Girl Student कपसेठी थाना क्षेत्र के भीषम पुर गांव में हाईकोर्ट के आदेश पर एक विवादित जमीन पर महिला अधिकारी एक पक्ष को कब्जा दिलाने पहुंची थीं। कपसेठी, मिर्जामुराद, राजातालाब थाने की पुलिस के साथ पहुंचीं महिला अधिकारी से दूसरे पक्ष के लोगों ने हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी मांग ली तो वह भड़क गईं। उन्होंने कहा कि आदेश अंग्रेजी में है तुम लोग पढ़ पाओगे। इस पर इंटर की एक होनहार छात्रा ने आगे आई और महिला अफसर से इंग्लिश में ही बात करते हुए आदेश की कॉपी मांगी। इस पर विवाद बढ़ गया और महिला अफसर ने छात्रा को थप्पड़ जड़ दिया। महिला अफसर के इस तरह थप्पड़ जड़ते ही मौके पर मौजूद ग्रामीण भड़क गए। महिला अफसर को घेरते हुए थप्पड़ मारने पर आक्रोश जताने लगे और पिटाई का कारण पूछने लगे।

Nayab Tahsildar Slaps Girl Student मामला बढता देख थानाध्यक्ष कपसेठी सतीश यादव और अन्य पुलिस अधिकारियों ने महिला अफसर को अपने घेरे में ले लिया औऱ उनकी गाड़ी तक पहुंचाया। लोगों का आक्रोश देख महिला अफसर बिना कब्जा दिलवाए वहां से निकल गईं। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को किसी तरह शांत किया।

Read More: विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लगेगी इस्तीफे की झड़ी! कद्दावर आदिवासी नेता ने दिया संकेत, कहा- नहीं मिल रहा सम्मान

Nayab Tahsildar Slaps Girl Student

Nayab Tahsildar Slaps Girl Student बताया जाता है कि गांव के आराजी नंबर 593 क जो गांव के नक्शे में आबादी दर्ज है, इस पर गांव के दर्जनों लोग अपना मकान बनाकर रहते हैं। बगल की आराजी नंबर 610 संजय सिंह की भूमि धरी है। इस पर गांव के सुनील सिंह और संजय सिंह ने हाईकोर्ट में एक वाद दाखिल किया है। जिस पर न्यायालय ने आदेश देते हुए 27, 8, 20 के फील्ड बुक का अनुपालन करने का आदेश जारी किया था। जब आदेश का पालन नहीं हो पाया तो न्यायालय ने उप जिलाधिकारी राजातालाब के खिलाफ कंटेम्म ऑफ कोर्ट की कार्रवाई की थी। इसके तहत संजय सिंह के पक्ष में उनकी भूमिधारी पर कब्जा दिलवाने उक्त अधिकारी आई थी।

Nayab Tahsildar Slaps Girl Student घटना के बाबत नायब तहसीलदार प्राची केसरवानी का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश पर धारा 24 के तहत हुई कार्रवाई के अनुपालन में कब्जा दिलवाने गई थी। हमने किसी को थप्पड़ नहीं मारा। पीछे से मुझे कोई धक्का दे दिया। इससे गिरते समय मेरा थप्पड़ उस छात्रा को लग गया। थानाध्यक्ष कपसेठी का कहना है कि हम लोग कब्जा दिलवाने में व्यस्त थे। हल्ला सुनकर महिला अफसर के पास पहुंचे और मामला बिगड़ता की उक्त अधिकारी को पुलिस घेरे में लेकर उनकी गाड़ी में बैठाकर तहसील रवाना करा दिया गया। मौके पर लोगों को समझा-बुझाकर शांति व्यवस्था कायम कर दी गई है।

Read More: Big Breaking: छत्तीसगढ़ में भाजपा को जोर का झटका, 250 से अधिक नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours