नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में एक जन प्रतिनिधियों की लव स्टोरी इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, यहां रहने वाले नेता को चुनाव प्रचार के दौरान एक महिला वोटर से प्यार हो गया। जिसके बाद चुनाव खत्म होते ही वोटर को अपनी बीवी बना लिया। हैरान वाली बात ये है कि नेता जी तो चुनाव हार गए, लेकिन दिल जीत लिए।
दिल्लगी का ये मामला बिहार के नालंदा जिले का है। आपको बता देें कि बीते दिन यहां पंचायत चुनाव था। जिसमें युवक रविकांत रविदास सरपंच पद के लिए उम्मीदवार चुना गया था। इस दौरान चुनाव प्रचार कर रहे थे कि रविकांत को एक लड़की से प्यार हो गया। चुनाव के दौरान इश्क फरमाने के बाद अब किशोरी से शादी कर ली। खास बात ये है कि चुनाव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में बताया जा रहा है कि चुनाव के दौरान नेता जी एक लड़की को दिल दे बैठा। हालांकि वो चुनाव तो नहीं जीत सके लेकिन लड़की का प्यार पाने में सफल रहे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बातचीत होने लगी और इसके बाद दोनों की चोरी छिपे मिलने का सिलसिला शुरू हुआ। कई घंटों तक दोनों के बीच मोबाइल पर बाते भी होती थी। लेकिन कुछ दिन बाद परिजनों को इस बात का पता चल गया, तो दोनों के मिलने और बातचीत पर पाबंदी लगा दी। जिसके बाद भी मौका पाकर दोनों किसी तरह बात करते थे।
पाबंदी बढ़ने पर दोनों ने साथ जीने-मरने का इरादा किया और घर से भाग गये। इस बात का पता जब युवती के परिजनों को लगा तो खोजबीन करते हुए पटना में एक साथ दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद परिजन लड़की को घर ले जाने का प्रयास करने लगे लेकिन दोनों गांव नहीं जाने की जिद करने लगे। काफी मान-मनौव्वल के बाद दोनों गांव जाने को तैयार हुए। बताया यह भी जाता है कि गांव पहुंचते ही मंदिर में दोनों की शादी करा दी, जिसके बाद दोनों सदा के लिए एक हो गये। हालांकि सरपंच प्रत्याशी द्वारा किशोरी से शादी करना गांव सहित जिले भर में चर्चा का विषय बन गया है।