एंटरटेनमेंट डेस्कः-टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा(Nia Sharma) अपने हुस्न से इंटरनेट पर आग लगाती रहती हैं। उनके बोल्ड लुक को पसंद किया जाता है। एक बार फिर निया शर्मा ने फैंस के दिलों में हलचल पैदा कर दी है। निया ने अपना एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो इंटरनेट पर बवाल मचा रहा है। उनके बोल्ड अंदाज को देखकर फैंस क्रेजी हो गए हैं।
एक्ट्रेस ने हाल ही में ब्लैक कलर की नेट ड्रेस में फोटोज शेयर की हैं। निया की लेटेस्ट फोटोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उनकी खूबसूरती को उनके खुले कर्ल हेयर ने और बढ़ा दी है। कानों में लॉन्ग हैंगिंग इयररिंग पहने वह प्यारी लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए रेड हाई हिल से पेयर किया है।
निया शर्मा की इन तस्वीरों को लेकर फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर ने तो हार्ट शेप इमोजी शेयर कर निया शर्मा की फोटोज पर रिएक्शन दिया।
निया शर्मा ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है लेकिन एक्ट्रेस को पॉपुलैरिटी जी टीवी के सीरियल जमाई राजा से मिली थी। बता दें निया ने ऑल्ट बालाजी की कई वेब सीरीज में भी काम किया है।