ध्यान दें : जिले के इन इलाकों में कल से 7 दिनों तक नलों में नहीं आएगा पानी, 4 हजार से ज्यादा घर होंगे प्रभावित..

1 min read
रिसाली,दुर्गः- Water will not come in Municipal: दुर्ग जिले के रिसाली नगर निगम क्षेत्र में 5 फरवरी से अगले 7 दिनों तक जल आपूर्ति बाधित रहेगी। पानी टंकी का मरम्मत कार्य किया जाने के चलते यह समस्या होगी। इसके चलते रिसाली क्षेत्र के 4 हजार घरों में सप्लाई का पानी नहीं पहुंचेगा। इस दौरान निगम प्रशासन द्वारा टैंकर से पानी सप्लाई की जाएगी।
Water will not come in Municipal मिली जानकारी के अनुसार रूआबांधा ओवर हेड पानी टंकी का मरम्मत कार्य 5 फरवरी से शुरू होगा। इस वजह से रूआबांधा क्षेत्र में जल प्रदाय पूर्ण रूप से प्रभावित रहेगा। इसके अलावा शनिवार को संपूर्ण रिसाली क्षेत्र में जल आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।
फिल्टर प्लांट से भी नहीं मिलेगा पानी
66 एमएलडी जल शोधन संयंत्र में इलेक्ट्रो मैग्नेटिक फ्लोमीटर का स्टालेशन किया जाएगा। इस कार्य के लिए शुक्रवार को शट डाउन लिया जाएगा। जल कार्य प्रभारी अभियंता ने बताया कि शट डाउन की वजह से तालपुरी, रिसाली, प्रगतिनगर, टंकी मरोदा, मौहारी, स्टेशन मरोदा व नेवई क्षेत्रों में जल आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours