Nupur Shikre Proposed Ira Khan बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान भी सुर्खियों में रहने के मामले में अपने पिता से कम नहीं हैं। इरा खान की भी अपने पिता की ही तरह अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। खासकर इरा खान की लव लाइफ इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। अब हाल ही में इरा और उनके बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नुपुर रोमांटिक तरीके से इरा को प्रपोज़ करते हुए नज़र आ रहे हैं।
Nupur Shikre Proposed Ira Khan
Nupur Shikre Proposed Ira Khan दरअसल इरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने बॉयफ्रेंड के साथ खूबसूरत पल बिताते हुए कई फोटोज़ और वीडियोज़ शेयर करती हैं। इरा और नुपुर की जोड़ी को उनके फैंस का बहुत प्यार मिलता है। इसी बीच अब इरा और नुपुर हमेशा के लिए एक दूसरे के होने वाले हैं। जी हां! नुपुर ने इरा को शादी के लिए प्रपोज़ कर दिया है।
इरा ने किया नुपुर का प्रपोजल एक्सेप्ट
Nupur Shikre Proposed Ira Khanइरा खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नुपुर शिखरे, इरा खान को प्रपोज़ करते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो में नुपुर, इरा खान की ओर दौड़ते हुए आते हैं और दोनों एक-दूसरे को किस करते हैं। इसके बाद नुपुर अपने घुटनों पर बैठकर इरा को प्रपोज़ करते हैं और अंगूठी पहनाते हैं। नुपुर के प्रपोज़ल पर इरा भी हां कहती हैं और झट से अंगूठी पहन लेती हैं और दोनों एक बार फिर एक दूसरे को किस करते हैं।
View this post on Instagram
Nupur Shikre Proposed Ira Khan सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
Nupur Shikre Proposed Ira Khan इस वीडियो को शेयर करते हुए इरा ने कैप्शन में लिखा, ‘पोपोय: उसने हां कह दिया। इरा: मैंने हां कह दिया।’ ये रोांटिक प्रपोज़ल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कई सेलेब्स के साथ ही इरा के फैंस भी कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने भी इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा, ‘ये आज की सोशल मीडिया पर सबसे खूबसूरत चीज़ है। उफ्फ नुपुर शिखरे बहुत फिल्मी हो तुम’। इसके अलावा कृष्णा श्रॉफ ने लिखा, ‘ये सबसे क्यूट है। बधाई हो खूबसूरत लड़की।’
इरा ने पिछले साल किया था रिलेशनशिप को ऑफिशियल
Nupur Shikre Proposed Ira Khan इरा और नुपुर एक दूसरे को दो साल से ज्यादा समय से डेट कर रहे हैं। उन्होंने पिछले साल सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। वे अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे की फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।