गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों के नहाते हुए वीडियो बना रहा था कर्मचारी, मोबाइल देखकर उड़ गए होश

1 min read

कानपुर,उत्तर प्रदेश: obscene videos of girls: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी जैसे मामला सामने आया है। यहां एक निजी हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल के कर्मचारी ने छात्राओं के नहाते हुए अश्लील वीडियो बना लिए हैं। गुरुवार को एक छात्रा ने कथित तौर पर आरोपी को चुपके से वीडियो बनाते हुए देख दिया, जिसके बाद छात्राओं ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today

मेडिकल की तैयारी करने वाली छात्राएं रहती हैं

obscene videos of girls: जानकारी के अनुसार यह घटना कानपुर जिले के तुलसी नगर इलाके में हुई है। यहां एक निजी हॉस्टल है। जहां मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी करने वाली छात्राएं रहती हैं। आरोप है कि यहां काम करने वाला एक कर्मचारी छात्राओं के नहाते समय उनके अश्लील वीडियो बनाता है। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने हॉस्टल में छात्राओं के कई अश्लील वीडियो अपने मोबाइल फोन से बनाए हैं।

Read More : कल से बदल जाएंगे ट्रेनों के टाइम टेबल, घर से निकलने से पहले देख लें नई समय सारणी, देखिए सूची

एक छात्रा ने पकड़ा आरोपी, छीना फोन

obscene videos of girls: हॉस्टल की एक छात्रा का आरोप है कि गुरुवार को नहाते समय एक छात्रा का कर्मचारी चुपके से वीडियो बना रहा था। छात्रा ने उसे पकड़ लिया। आरोपी का फोन छीन लिया। छात्रा का आरोप है कि उसने कथित तौर पर आरोपी के फोन में कई लड़कियों के अश्लील वीडियो देखें हैं। जानकारी होने पर हॉस्टल की सभी छात्राएं निकल कर आ गईं। उन्होंने हंगामा कर दिया।

पुलिस अधिकारी का है हॉस्टल

obscene videos of girls: सूचना पर संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। छात्राओं से मामले की जानकारी ली। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि हॉस्टल एक पुलिस अधिकारी का है। वह यूपी के एक जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हैं। हॉस्टल में प्रदेश के कई जिलों की छात्राएं रहकर मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। पीड़ित छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने हॉस्टल के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। एसीपी कल्याणपुर दिनेश शुक्ला ने बताया कि छात्राओं की ओर से शिकायत मिली है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

obscene videos of girls : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में भी हुआ था यही सब

बता दें कि मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से भी ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया था। यहां की एक लड़की ने हॉस्टल की साथी लड़कियों के नहाते हुए न्यूड वीडियो बनाकर शिमला एक लड़के को भेज दिया। उस लड़के ने इन छात्राओं के न्यूड वीडियो को वायरल कर दिया। इसकी जानकारी जैसे ही लड़कियों को मिली तो 8 लड़कियों ने सुसाइड करने की कोशिश की है। बाद में पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन की थी।

Chandigarh University MMS Case

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours