IED Blast In Narayanpur : IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान शहीद, ITBP का एक जवान घायल

नारायणपुर,छत्तीसगढ़ः- छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया है। जवान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान जवान की सांस थम गई। वहीं ब्लास्ट में एक अन्य जवान घायल हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक, जवानों की पार्टी रोड ओपनिंग के लिए सर्चिंग पर निकली थी। सोनपुर थाना क्षेत्र ढोन्दरबेड़ा के पास नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट हो गया। वहीं चपेट में आने से ITBP के दो जवान घायल हो गए। नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है।

गंभीर रूप से घायल ASI राजेन्द्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां जवान उपचार के दौरान तोड़ा दम दिया। आईईडी ब्लास्ट की घटना से जवानों की टीम इलाके में सक्रिय हो गई है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours