बारां: bar dancers’ dance on mahashivratri राजस्थान के बारां जिले में हुए महाशिवरात्रि के पांच दिनों के कार्यक्रम को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। कार्यक्रम में विदेशों से मंगाई गई लड़कियों के डांस करने के बाद छाबड़ा नगरपालिका के चेयरमैन पर कई सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में जमकर अश्लीलता परोसी गई। इस कार्यक्रम का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें विदेशों से मंगाई गई युवतियां डांस कर रही है। वहीं छबड़ा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष ने धार्मिक आयोजन के नाम पर अश्लील डांस मामले में नाराजगी जताई है।
कांग्रेस ने नगर पालिका पर लगाए संगीन आरोप
bar dancers’ dance on mahashivratri जानकारी के मुताबिक यह आयोजन नगरपालिका ने किया था। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष शामिल थे। महाशिवरात्रि पर नगर पालिका द्वारा पहले भजन संध्या और रंगारंग कार्यक्रम कराए गए। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में इवेंट कंपनी को कार्यक्रम की रूपरेखा सौंपी गई। इसी कार्यक्रम में बाहर से डांस कलाकारों को बुलाया गया था। इन डांसरों ने फिल्मी गानों पर अश्लील डांस किया। इसके साथ ही रशियन बेली और हरयाणवी डांसर की प्रमुख परफॉर्मेंस भी देखने को मिली।
नगर पालिका चेयरमैन ने कहा यह कांग्रेस की साजिश
कांग्रेस के आरोप पर भाजपा नगर पालिका छाबड़ा के चेयरमैन कैलाश चंद ने सफाई दी है। कार्यक्रम में अश्लील डांस को लेकर उन्होंने कहाकि इस कार्यक्रम में कई महिलाएं और युवतियां में बैठी थीं। अगर उन्हें डांस अश्लील लगता तो वह उठकर चली जाती। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, सभी ने कार्यक्रम का लुफ्त उठाया है। देर रात तक कार्यक्रम में हजारों की तादाद में भीड़ मौजूद थी। ऐसे में नगर पालिका चेयरमैन ने कार्यक्रम को लेकर उठे सवाल पर एक सोची समझी साजिश करार दिया।
bar dancer news bihar,organizing dance of bar-girls on mahashivratri in begusarai,bihar police bar dance,bar dancer,india’s best dancer performances,hindi dance reality shows,danapur bar dance,dance reality shows,super dancer pritam perfromance,begusarai bar dance viral video,super dancer performances super se upar,super dancer 1 perfromances,super dancer 3 perfromances,super dancer 4 performances,super dancer chapter 1 performance