Petrol Diesel Crisis : छत्‍तीसगढ़ में गहराया पेट्रोल-डीजल का संकट, ठप होने का मंडरा रहा खतरा, जानिए वजह

1 min read

रायपुर:- Petrol Diesel Crisis  अगर आप छत्तीसगढ़ से हैं और अपने कामों के लिए आपको पेट्रोल-डीजल की जरूरत पड़ती है तो पेट्रोल-डीजल से सम्बंधित एक बहुत ही बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल का संकट मंडरा रहा है. दरअसल भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के परिवहन करने वाले ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन लखौली द्वारा मंगलवार से हड़ताल का एलान किया गया है। एसोसिएशन के ओम प्रकाश गुप्ता ने बता है कि 28 ट्रांसपोर्टर हड़ताल में शामिल हैं।यह हड़ताल अनिश्चितकालीन है।इस हड़ताल से भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के पेट्रोल पंप में पेट्रोल -डीजल की सप्लाई प्रभावित होगी।

Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today

सारे ट्रांसपोर्टरों के साथ धोखा किया जा रहा है

Petrol Diesel Crisis  ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मुख्य मांग हमारी ये है कि कंपनी का स्टैंडर्ड 5 वर्ष का है और 5 वर्षों में कई बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ेंगे,लेकिन कंपनी वर्तमान में 40 परसेंट से कम में दे रही है। सारे ट्रांसपोर्टरों के साथ धोखा किया जा रहा है और इसी कारण सभी लोग आहत हैं।

ट्रांसपोर्ट से 1,000 लोगों का जीवन यापन चलता है

Petrol Diesel Crisis  ओम प्रकाश गुप्ता ने ये भी कहा कि ट्रांसपोर्ट से 1,000 लोगों का जीवन यापन चलता है उनके घर के लालन पोषण होता है। हड़ताल में लगभग 28 ट्रांसपोर्टरों शामिल हैं। लगभग 1,000 लोगों के सहयोग से यह ट्रांसपोर्ट चलते हैं। जिससे छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई होती और अगर ट्रांसपोर्ट बंद हो जाएंगे तो उससे छत्तीसगढ़ की जनता को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Petrol Diesel Crisis

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours