रायपुरः- देश भर में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। कई शहरों में पेट्रोल के रेट ने शतक का आंकड़ा छू लिया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी पेट्रोल के भाव ने दहाई से बढ़कर सैकड़ा पार कर लिया है। वहीं देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी होने से रिकॉर्ड स्तर पहुंच गया है।
IOCL के अनुसार, देश के लगभग सभी शहरों में आज पेट्रोल के रेट में लगभग 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोत्तरी की गई है। जिसके बाद अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक लीटर पेट्रोल के दाम 100.10 हो गया है।
आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 102.14 | 90.48 |
मुंबई | 108.15 | 98.12 |
चेन्नई | 99.76 | 94.99 |
कोलकाता | 102.74 | 93.54 |
भोपाल | 110.59 | 99.37 |
रांची | 96.92 | 95.48 |
बेंगलुरु | 105.65 | 95.98 |
पटना | 104.91 | 96.72 |
चंडीगढ़ | 98.29 | 90.17 |
लखनऊ | 99.20 | 90.85 |
नोएडा | 99.47 | 91.04 |
पेट्रोल की वजह से ट्रांसपोर्टेशन महंगा हो रहा है, जिससे अन्य चीजों पर भी महंगाई बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि प्रदेश में सरकार को टैक्स कम करके पेट्रोल का दाम कम करने चाहिए। हालांकि, लोगों ने उम्मीद जताई कि सरकार दाम नियंत्रित करे तो सामान्य पेट्रोल 100 रुपये पार नहीं जाएगा