Petrol-Diesel Price Today: ग्लोबल बाजारों में ब्रेंट और क्रूड की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है लेकिन इसके बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. 22 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और आज भी यानी 19 अक्टूबर 2022 को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई चेंज नहीं है. पेट्रोल और डीजल के दाम आज भी नहीं बदले हैं. हर दिन देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं और अपनी वेबसाइट पर जारी करती हैं. पिछले 5 महीनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हो रहा है.
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जारी किए नए रेट
Petrol-Diesel Price Today: IOCL की ओर से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आखिरी बार बदलाव 22 मई को देखने को मिला था, जब केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी. उसके बाद महाराष्ट्र और मेघालय सरकार ने वैट मं कटौती कर अपने राज्य के लोगों को पेट्रोल और डीजल की महंगाई से राहत देने का प्रयास किया था.
क्या है इन शहरों में तेल की कीमत
शहर | पेट्रोल | डीजल |
मुंबई | 106.31 | 94.27 |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
बेंगलुरु | 101.94 | 87.89 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
Petrol-Diesel Price Today: बता दें कि हर दिन 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में को अपडेट किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल आम पब्लिक को इतना महंगा पड़ता है.
Read More : राजकुमार के प्यार में पागल थी हेमा मालिन, शादी तक पहुंच गई थी बात, आज देखना भी पसंद नही करती एक्ट्रेस
Petrol-Diesel Price Today SMS से पता करें आज के रेट
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भी पता कर सकते हैं.
+ There are no comments
Add yours