9 सटोरियों को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, सभी महादेवा और रेड्डी अन्ना एप के सदस्य

1 min read

रायपुर। Police arrested 9 bookies: राजधानी रायपुर में पुलिस ने सटोरियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चारपहिया वाहन में ऑनलाइन सट्टा, महादेवा एवं रेड्डी अन्ना एप के माध्यम से सट्टा संचालित करते 9 सटोरियों को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत गंज पारा स्थित मैदान गार्डन में कुछ व्यक्ति चार पहिया वाहन में सवार होकर ऑनलाईन सट्टा का संचालन कर रहे है।

Police arrested 9 bookies इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को सटोरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान पर जाकर चार पहिया वाहन को चिन्हांकित किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन के पास जाकर देखने पर वाहन के अंदर चार व्यक्ति सवार थे तथा उनके पास मोबाईल एवं लैपटॉप थे।

Chhattisgarh TodayChhattisgarh Today

Police arrested 9 bookies:व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम विजय कुमार गिरी, आयुष निर्मल, राज यादव एवं सुन्दरलाल विश्वकर्मा निवासी दुर्ग का होना बताये। टीम के सदस्यों द्वारा उनके लैपटॉप एवं मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा महादेवा ऑनलाईन बुक एप्लिकेशन एवं रेड्डी अन्ना ऑनलाईन बुक के माध्यम से वेबसाईट व व्हॉट्सएप ग्रुप बनाकर, लाईन लेकर ऑनलाईन सट्टा संचालित करना पाया गया।

Police arrested 9 bookies उक्त चारों व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा भिलाई दुर्ग निवासी एस.ए.आसिफ, पी.जॉर्ज, आकाश, धर्मेन्द्र एवं गणेश नामक व्यक्ति से महादेवा एवं रेड्डी अन्ना एप में लाईन लेकर ऑनलाईन सट्टा संचालित करना बताया गया जिसके आधार पर भिलाई से आसिफ, पी.जॉर्ज, आकाश, धर्मेन्द्र एवं गणेश को गिरफ्तार किया गया।

Read More : T20 World Cup: भारत नहीं बल्कि ये टीम बनने जा रही है इस बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन, दिग्गज क्रिकेटर की भविष्यवाणी

Police arrested 9 bookies

Police arrested 9 bookies: गिरफ्तार आरोपियों से 06 नग लैपटॉप, 10 नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 15,000/- रूपये, रिट्स कार क्रमांक सी जी/24/9227 जुमला कीमती लगभग 9,20,000/- रूपये तथा लाखों रूपये की सट्टा-पट्टी का हिसाब जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 297/22 धारा 4(क) जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। उक्त सभी सटोरियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्यवाही की गई है।

Read More : नौकरी छूट जाने पर शख्स को लगा गहरा सदमा! 12 दिनों तक चलता रहा पैदल और फिर..

गिरफ्तार आरोपी

01. विजय कुमार गिरी पिता उदयनाथ गिरी उम्र 37 साल निवासी कैम्प 01 थाना छावनी भिलाई जिला दुर्ग।

02. आयुष निर्मल पिता दिलीप कुमार निर्मल उम्र 23 साल निवासी टी मार्केट उत्तम टॉकीज के पास पावर हाउस थाना छावनी भिलाई जिला दुर्ग।

03. राज यादव पिता भगवान यादव उम्र 19 साल निवासी नेहरू चौक कैम्प – 01 भिलाई जिला दुर्ग।

04. सुंदर लाल विश्वकर्मा पिता मुरारी विश्वकर्मा उम्र 30 साल निवासी शक्ति नगर थाना मोहन नगर जिला दुर्ग।

05. एस ए आसिफ पिता शेख अब्दुल चमन उम्र 25 साल निवासी लक्ष्मी मार्केट कृष्णा नगर थाना सुपेला भिलाई जिला दुर्ग।

06. प्रमोद ओवनर पिता स्व. जार्ज ओवनर उम्र 43 साल निवासी सूर्यविहार कॉलोनी स्मृति नगर भिलाई थाना स्मृति नगर जिला दुर्ग।

07. आकाश शर्मा पिता अरूण शर्मा उम्र 29 साल निवासी वैशाली नगर थाना सुपेला भिलाई जिला दुर्ग।

08. धर्मेन्द्र पिता स्व0 बहादुर सिंह उम्र 44 साल निवासी सुपेला भिलाई जिला दुर्ग।

09. गणेश कुमार पिता मधुकुमार उम्र 28 साल निवासी भिलाई 03 थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours