जहानाबाद,बिहारः-police caught 12 girls 11 boys:बिहार के जहानाबाद जिले में पुलिस ने सोमवार को रेस्टोरेंट और रेस्ट हाउस पर अलग-अलग छापेमारी कर 12 लड़कियों और 11 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। होटल के कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। यह छापेमारी जहानाबाद कोर्ट हॉल्ट व सिविल कोर्ट से सटे एक अपार्टमेंट के दो रेस्ट हाउस, ओमकारा रेस्ट हाउस सह रेस्टोरेंट एवं शिव सत्य रेस्ट हाउस, में की गई।
एक हजार में मिलता था कमरा
police caught 12 girls 11 boys: पूछताछ में पकड़े गए लड़के और लड़कियों ने बताया है कि उन्हें एक हजार रुपए में कुछ देर के लिए कमरा किराया पर दिया जाता था। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना था कि पिछले तीन साल से इन होटलों में गंदा काम किया जा रहा था। स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। पुलिस से इसकी शिकायत की गई थी जिसके बाद पुलिस ने यह रेड की। छापेमारी के दौरान होटलों में हड़कंप मच गया। संचालक भागने में सफल रहे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Read More : …क्योंकि ‘कर्म’ ही धर्म है! अस्पताल में मरीज, लंबा जाम : कार छोड़ 3KM दौड़कर ऑपरेशन करने पहुंचा डॉक्टर
कमरों का दरवाजा बंद कर लिया
police caught 12 girls 11 boys: पुलिस जब रेड मारने होटल पहुंची तो लड़के और लड़कियों ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस काफी देर तक दरवाजा खटखटाती रही। काफी मशक्कत के बाद कमरों का दरवाजा खुला। भीतर जाते ही पुलिस चौंक गई। कई लड़के और लड़कियां आपत्तीजनक हालत में पाई गई। एसडीपीओ अशोक कुमार पांडेय के अनुसार होटलों में गंदा काम किया जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद यह रेड की गई। 12 लड़कियां और 11 लड़के पकड़े गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।