गुरदासपुर: पुलिस ने आज एक रैस्टोरैंट में देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि बटाला रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में देह व्यापार का कारोबार चल रहा था, जहां पर पुलिस ने आज रेड की। पुलिस ने वहां से 2 लड़कियों सहित 3 पुरुषों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस का कहना है कि रैस्टोरैंट की आड़ में चल रहे देह व्यापार की उन्हें पहले भी शिकायत मिल चुकी थी, जिसके बाद पुलिस ने आज रैस्टोरैंट पर छापा मारा है, जहां से उक्त लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मामले की जांच कर रहे थाना प्रमुख रणजीत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त रैस्टोरैंट पर देह व्यापार चल रहा है, जिसके बाद पुलिस ने वहां पर छापामारी करके लड़कियों सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आगे मामले की जांच की जा रही है।