Republic Day Speech 2022: शाम 7 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का देश के नाम संदेश, जानें क्या है इतिहास

1 min read

नई दिल्ली:-26 जनवरी को पूरा देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा होगा। लेकिन उससे ठीक एक दिन पहले यानी 25 जनवरी यानी मंगलवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति भवन ने सोमवार रात जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। यह संबोधन शाम सात बजे से आकाशवाणी (एआईआर) के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में प्रसारित किया जाएगा। इसके बाद इसका अंग्रेजी में प्रसारण होगा।

हिंदी और अंग्रेजी के बाद क्षेत्रीय भाषा में प्रसारण
हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा इसका प्रसारण क्षेत्रीय भाषाओं में किया जाएगा।विज्ञप्ति में कहा गया है कि आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 9.30 बजे से क्षेत्रीय भाषा में इसका प्रसारण करेगा। राष्ट्रपति अपने संदेश में देश में अब तक क्या क्या हुआ उसका जिक्र तो करते हैं उसके साथ आने वाली चुनौतियों के बारे में भी बताते हैं।

राष्ट्रपति का संदेश

  1. शाम सात बजे आकाशवाणी से प्रसारण
  2. राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन पर पहले हिंदी में प्रसारण
  3. हिंदी के बाद अंग्रेजी पर प्रसारण
  4. रात 9.30 बजे क्षेत्रीय भाषा में प्रसारण

हमने क्या पाया उसका जिक्र
इसके साथ ही वो देश की शक्ति के बारे में भी बताते हैं कि किस तरह तरह तरह की चुनौतियों के बीच भी हमार गणतंत्र ना सिर्फ और मजबूत हुआ है बल्कि हम किसी भी तरह की चुनौती का सामना करने के लिए भी तैयार हैं। जानकार बताते हैं कि राष्ट्रपति देश का प्रथम नागरिक होता है जिनका देश की करोड़ों जनता चुनाव करती हैं। जिस तरह से किसी परिवार में मुखिया की भूमिका होती है। उसमें गंभीरता होती है ठीक उसी तरह 15 अगस्त और 26 जनवरी से ठीक एक दिन पहले देश का मुखिया जब यह बताता है कि तरह तरह की चुनौतियों के बीच हमने किस तरह से अपनी जगह बनाई है और आगे क्या कुछ कर सकते हैं तो लोगों का भरोसा और बढ़ जाता है। 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours