रायपुरः- खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य में किसानों से धान खरीदी हेतु पुराने जूट बारदाने की दर 18 रूपए प्रति नग से बढ़ाकर 25 रूपए प्रति नग निर्धारित किया गया है।
आपको बता दें कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग छ ग शासन मंत्रालय द्वारा आज ही आदेश जारी हुआ है। इस आदेश के जारी होने से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
![](https://chhattisgarhtoday.co.in/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211201-WA0035-792x1024-1.jpg)
राज्य सरकार ने इस वर्ष लगभग 105 लाख मिट्रिक टन धान खरीदी होने का अनुमान लगाया है। इस खरीफ वर्ष में लगभग 22.66 लाख पंजीकृत किसानों से 2399 सहकारी समितियों के माध्यम से धान उपार्जित किया जा रहा है। किसानों-ग्रामीणों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा 88 नवीन धान उपार्जन केंद्रों को प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की गई है। आज से धान खरीदी शुरु होने पर उपार्जन केंद्रों में किसानों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।