शाह के बाद आज छत्तीसगढ़ में गरजेगी प्रियंका, जानें गृहमंत्री के सवाल का आखिर क्या जवाब देगी कांग्रेस

1 min read

Priyanka Gandhi Visit to CG लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में दिग्गजों का दौरा जारी है। लगातार केंद्रीय नेता प्रदेश में अपने-अपने पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंच रहे हैं। इस बीच कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी छत्तीसगढ़ दौरे पर आज आने वाली हैं। प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ का या दूसरा दौर है, जहां कोरबा लोकसभा क्षेत्र में गांधी कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत के पक्ष में प्रचार करेंगे। प्रियंका गांधी कोरबा के चिरमिरी में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी।

मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Priyanka Gandhi Visit to CG कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज 11:45 पर बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहां से सीधे कोरबा लोकसभा क्षेत्र के लिए रवाना होंगी। जहां चिरमिरी पहुचने के बाद प्रियंका गांधी करीब 12:30 से 1:30 तक एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी। उसके बाद वह वापस 1:35 पर बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होगी। इसके बाद बिलासपुर एयरपोर्ट से प्रियंका गांधी सीधे मध्यप्रदेश दौरे पर जाएंगी।

क्या है कोरबा लोकसभा का मुद्दा?

छत्तीसगढ़ की कोरबा लोकसभा सीट जहां खनिज अयस्कों का भंडार है। कोरबा लोकसभा क्षेत्र में कोयला खदाने, पॉवर प्लांट और हजारों की‌ संख्या में बड़ी‌ कंपनी के प्लांट स्थित है। कोयला खदान होने के कारण यहां सबसे ज्यादा ट्रैकों की आवाज आई होती रहती है। कोरबा क्षेत्र में मुख्य समस्या सड़कों की है। इसके साथ ही बड़ी कंपनी होने के‌‌ कारण भारी प्रदूषण भी इलाके में लोगों को परेशान कर रखा है। साथ ही पहाड़ी इलाका होने के कारण यहां पानी की‌ समस्या बनी रहती‌ है। साफ पानी को लेकर यहां‌ कई बार आंदोलन हो चुका है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours