पुरी जगन्नाथ मंदिर में तोड़फोड़, दुनिया के सबसे बड़े रसोई का असामाजिक तत्वों ने किया ये हाल

1 min read

[lwptoc]

 

पुरी: Jagannath Temple vandalized ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में मिट्टी के करीब 40 चूल्हों को रविवार को टूटी हुई अवस्था में पाया गया, अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन चूल्हों का इस्तेमाल ‘महाप्रसाद’ बनाने में किया जाता था, जिसका भोग भगवान को ‘रोस घर’ (रसोई घर) में लगाया जाता है। यह दुनिया की सबसे बड़ी रसोई घर है जहां रोजाना करीब 300 क्विंटल चावल पकाया जाता है।

Read More: Ankita Lokhande Is Pregnant?अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंट हैं?, एक्ट्रेस ने खुलासा कर बताया- ‘पति विक्की जैन को भी नहीं पता…’

असामाजिक तत्वों ने किया तोड़फोड़

Jagannath Temple vandalized जिलाधिकारी समर्थ वर्मा ने पुलिस अधीक्षक वीके सिंह के साथ मौके का दौरा करने के बाद कहा, ‘‘रोस घर के करीब 40 चूल्हों में तोड़फोड़ की गई है। हमने इस संबंध में रिपोर्ट तलब की है और इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’ उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। वर्मा ने बताया कि पुलिस और मंदिर के अधिकारियों की संयुक्त जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण का कार्य प्रभावित होगा लेकिन साथ ही दावा किया कि दो दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।

Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today

Read More: प्रेमिका संग आपत्तिजनक हालत में देख चाचा ने की थी बेइज्जती, बदला लेने के लिए प्रेमी ने कर डाला ये कांड

दुनिया का सबसे बड़ा रसोई है पूरी जगन्नाथ मंदिर में

वर्मा ने कहा कि मंदिर के अनुष्ठान प्रभावित नहीं होंगे क्योंकि केवल एक या दो ‘‘ कोठा चूल्हों’’में तोड़फोड़ की गई है जिसपर बने भोजन का भोग मंदिर प्रशासन भगवान को लगाता है जबकि शेष सुरक्षित हैं। अधिकारी ने बताया, हालांकि, भगवान को ‘सकल धूप (प्रात: भोग) अर्पित करने में करीब 30 मिनट की देरी हुई। उल्लेखनीय है कि 12वीं सदी के मंदिर के दस्तावेजों के मुताबिक कुल 240 चूल्हें हैं जिनमें से 40 को क्षतिग्रस्त किया गया है।

Read More: Petrol-Diesel Rate Today : पेट्रोल-डीजल के दाम में 40 पैसे की बढ़ोतरी ! 14 दिन में 8.40 रुपये/ लीटर हुआ महंगा

रोजाना बनता है 300 क्विंटल चावल का भोग

अधिकारियों ने बताया कि केवल ‘सौरा’ (खाना बनाने वाला) को रसोई घर में जाने की अनुमति है और संदेह है कि शनिवार रात को ‘ चूल्हों’ में तोड़फोड़ की घटना में कुछ सेवादार संलिप्त रहे होंगे क्योंकि पारंपरिक अनुष्ठान को पूर्ण करने को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि ‘महाप्रसाद’ केवल मिट्टी के बर्तनों में ही तैयार किया जाता है। तोड़फोड की इस घटना से मंदिर की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Read More: IPL 2022 PBKS vs CSK : आईपीएल ​इतिहास में पहली बार, CSK की लगातार तीसरी हार, PBKS ने 54 रनों से दी मात

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours